20.2 C
Dehradun
Thursday, October 17, 2024
Homeउत्तराखंडभारत-चीन सीमा में ग्लेशियर टूटा, 384 को बचाया, आठ शव बरामद

भारत-चीन सीमा में ग्लेशियर टूटा, 384 को बचाया, आठ शव बरामद

उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के सुमना क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने की घटना में अब तक 384 व्यक्तियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। वहीं, सेना ने आठ लोगों के शव बरामद कर लिए हैं। इसकी जद में आए सड़क निर्माण कार्य में जुटे लोगों को बचाने में सेना का अभियान जारी है। फिलहाल अभी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हेलीकाप्टर से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया है।
सेना ने ट्वीट कर जानकारी दी कि राहत बचाव के दौरान 384 व्यक्तियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। बर्फ के नीचे फंसे शेष व्यक्तियों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान भी जारी है। बताया गया कि बर्फबारी के बीच भी सेना ने रेस्क्यू जारी रखा। शुक्रवार रात्रि को रेस्क्यू आपरेशन को रोकने के बाद आज शनिवार की सुबह फिर रेस्क्यू शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि जहां ये घटना हुई वहां, ग्रीफ की ओर से पुल निर्माण चल रहा था। यह घटना सुमना-2 क्यूगाड वैली के निकट हुई।
बताया गया 23 अप्रैल की दोपहर में सुमना टू के बीआरओ शिविर में हिमस्खलन हुआ। जिससे शिविर तबाह हो गया था। शिविर में सड़क निर्माण में जुटे मजदूर, मशीन चालक, अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments