11 C
Dehradun
Saturday, February 7, 2026


Homeउत्तराखंडवन रेंज अधिकारी ने जरूरतमंदों को वितरित किया राशन
spot_img

वन रेंज अधिकारी ने जरूरतमंदों को वितरित किया राशन

मसूरी। जौनपुर वन रेंज अधिकारी अमित सिंह कैंतुरा ने थत्यूड़ ढाणा में बेरोजगारों, अनाथ और जरूरतमंदों को राशन वितरित किया। अमित कैंतुरा अपने वेतन से जरूरतमंदों को राशन वितरित कर रहे हैं।
कोरोना से जहां लोग जूझ रहे हैं वहीं जौनपुर वन रेंज अधिकारी अमित सिंह कैंतुरा जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं। अमित सिंह कैंतुरा ने जरूरतमंदों को राशन वितरित कर हर संभव मदद करने की बात कही है। अमित कैंतुरा ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण संपूर्ण देश में भय का माहौल बना हुआ है, जिससे हमारा प्रदेश भी अछूता नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। ऐसे संकट के क्षणों में गरीब, बेरोजगार और असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आकर हरसंभव मदद करनी चाहिए। इस दौरान उन्होने लोगों से सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइलाइन पालन करने की अपील की।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments