-
आज दिनांक 13 जुलाई 2021को नेपाली संस्कृति परिषद द्वारा कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए वर्चुअल माध्यम से आदिकवि भानुभक्त आचार्यजी के जन्मजयंति समारोह का आयोजन किया गया | इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इंद्रेश कुमार जी का उद्बोधन सभी को प्राप्त हुआ उन्होंने इस पावन अवसर पर सभी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की | इससे पूर्व सभी राज्यों में आदिकवि भानुभक्त जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करते हुए नमन किया गया|
नेपाली संस्कृति परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने उनको याद करते हुए कहा कि उनका नेपाली भाषा, संस्कृति एवं एकीकरण मे महत्वपूर्ण योगदान रहा है | जातीय एकता, राष्ट्रीय पहचान , सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्रप्रेम की भावना और शक्ति प्रदान कराने में उनका बहुत बड़ा एवं ऐतिहासिक योगदान रहा है |
उन्होंने *रामचरितमानस* *(रामायण)* का सरल नेपाली भाषा में अनुवाद किया , जिसे *रामायण मार्फत* का नाम दिया , जिसका आज भी घर-घर में सस्वर पाठ किया जाता है | यह उनकी सबसे अमूल्य कृति( रचना) है |
सम्पूर्ण गोर्खाली समाज उन्हें आदिकवि के रूपमे याद करता रहेगा |उनकी मुख्य रचनाएँ — प्रश्नोत्तरी, वधुशिक्षा, भक्तमाला , रामगीता काव्य आदि प्रमुख हैं |
इस अवसर में उत्तराखंड से भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग जो गोरखा समुदाय से आते हैं ने सभी आयोजकों एवं नेपाली संस्कृति परिषद का इस आयोजन के लिए धन्यवाद किया । कार्यक्रम में बंगाल से राधिका शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा भानुभक्त जी की कविताएं पढ़ी गई। इस आयोजन में नेपाली संस्कृति परिषद दिल्ली के अध्यक्ष कृष्ण पांडे, देव शर्मा, दीपा शर्मा ,मोनी कुमार नेवार(मंजुली), हेमचंद्र भरतेल( नेपाल),
वरुण क्षेत्री, अंकिता थापा (उत्तराखंड,) घनश्याम उपाध्याय, राज बिष्ट, माधव भट्टराई (असम), जनक राज गेमवाली (महाराष्ट्र) ,भवानी सुवेदी (मणिपुर), महेंद्र शर्मा (अहमदाबाद) आदि अन्य वरिष्ठ जनों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये |