21.1 C
Dehradun
Thursday, March 12, 2026


Homeउत्तराखंड*भाजपा ने आयोजित किया नि:शुल्क वैक्सीनेशन कैंप*
spot_img

*भाजपा ने आयोजित किया नि:शुल्क वैक्सीनेशन कैंप*

भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजपुर रोड विधानसभा के अंतर्गत वार्ड संख्या 20 रेसकोर्स में 18 से 44 वर्ष की उम्र तक कोविड-19 निशुल्क वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया ।
शिविर में 18 प्लस वालों के लिए ओनसाईट पंजीकरण की सुविधा थी, बिना स्लॉट बुक किए रिकॉर्ड 306 लोगों का टीकाकरण किया गया । भाजपा नेता, पूर्व राज्यमंत्री रविन्द्र कटारिया, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष आशीष नागरथ, क्षेत्रीय पार्षद देवेन्द्र पाल सिंह (मोंटी कोहली), भाजपा नेता हरीश डोरा ने युवाओं से बातचीत की व उनका उत्साहवर्धन किया, युवाओं का कहना है कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की यह मुहिम निश्चित रूप से किसी वरदान से कम नहीं है, साथ ही उन सभी ने मा. प्रधानमंत्री जी व उत्तराखण्ड के मा. मुख्यमंत्री जी का आभार एवं धन्यवाद भी ज्ञापित किया ।

शिविर के सयोंजक भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष आशीष नागरथ थे। शिविर में मुख्य रुप से पूर्व राज्यमंत्री रविंद्र कटारिया, अंबेडकर नगर मण्डल अध्यक्ष विशाल गुप्ता , भाजपा के वरिष्ठ नेता हरीश डोरा, क्षेत्रीय पार्षद देवेन्द्र पाल सिंह (मोंटी कोहली) अरुण खरबंदा, ऋषि नंदा सतीश बलोदी, विशाल सूरी, समीना अंसारी, हिमानी रावत, मानसी मिश्रा, राहुल पवार, नवीन कुमार (मनु भाई) जयवीर बाली, विमला थपलियाल, कर्मराज चौधरी, राजकुमार प्रजापति, चंचल शर्मा आदि उपस्थित रहें।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments