30.4 C
Dehradun
Thursday, March 12, 2026


Homeदेश-विदेशभारत-श्रीलंका के बीच 12 दिन का सैन्‍य अभ्‍यास आज से, आतंक के...
spot_img

भारत-श्रीलंका के बीच 12 दिन का सैन्‍य अभ्‍यास आज से, आतंक के खिलाफ बढ़ेगा सहयोग*

भारत और श्रीलंका आज से 12 दिनों तक चलने वाला बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू करेंगे, जिसमें आतंकवाद रोधी सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा. रक्षा मंत्रालय के अनुसार मित्र शक्ति अभ्यास के 8वें संस्कारण का आयोजन श्रीलंका के अम्पारा स्थित कॉम्बैट ट्रेनिंग स्कूल में आज 4 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक किया जाएगा.

मंत्रालय ने कहा, इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच करीबी संबंध और अंतर-संचालनीयता बढ़ाना व चरमपंथ और आतंकवाद रोधी अभियानों में बेहतर प्रक्रियाओं को साझा करना है. मंत्रालय ने बताया कि भारतीय सेना के 120 जवानों की सशस्त्र टुकड़ी इस अभ्यास में भाग लेगी. उसने एक बयान में कहा, इस अभ्यास में अंतरराष्ट्रीय चरमपंथ रोधी ओर आतंकवाद रोधी माहौल में उप इकाई स्तर पर सामरिक स्तर का अभियान चलाया जाएगा.



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments