पेट्रोल-डीजल की बuढ़ी हुई कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ी हुई है. देश के ज्यादात्तर राज्यों में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर चुकी हैं. पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने हर सामान के दाम बढ़ा दिया हैं. ऐसे हालातों के बीच केंद्रीय गृह राज्य मंत्री (पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस) ने तेल के बढ़ते दाम पर अजीबो-गरीब बयान दिया है.
असम में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, ईंधन की कीमतें अधिक नहीं हैं, लेकिन इसमें लगाया गया कर शामिल है. फ्री वैक्सीन तो आपने ली होगी, पैसा कहां से आएगा? आपने पैसे का भुगतान नहीं किया है, इस तरह पैसा इकट्ठा किया जाता है.



