17.6 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


Homeउत्तराखंडजनता में सरकार के प्रति विश्वास को मजबूत करेगा मुख्यमंत्री का हल्द्वानी...
spot_img

जनता में सरकार के प्रति विश्वास को मजबूत करेगा मुख्यमंत्री का हल्द्वानी दौरा – नवीन दुम्का

जनता में सरकार के प्रति विश्वास को मजबूत करेगा मुख्यमंत्री का हल्द्वानी दौरा-नवीन दुम्का पूर्व विधायक।

रिपोर्टर- गौरव गुप्ता। लालकुआँ

ललकुआं हल्द्वानी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा क्षेत्र के लिए विकास योजनाओं का पिटारा खोले जाने को ऐतिहासिक पहल बताते हुए पूर्व विधायक नवीन दुम्का ने कहा कि लगभग एक अरब रुपये की योजनाओं का शिलान्यास एवं भूमि पूजन पूरे जनपद के विकास को नई दिशा देगा। यह बातें उन्होंने अपने आवास पर मीडिया से रूबरू होते हुए कही।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा घोषित योजनाओं में सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से नलकूपों में स्टेबलाइजर लगाने हेतु धन आवंटित किया गया है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं कई ग्राम सभाओं में जल जीवन मिशन के अंतर्गत बजट अभाव के कारण लंबित पड़ी पेयजल योजनाओं एवं अधूरे कार्यों को पूरा करने की व्यवस्था भी की गई है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र की सड़कों के चौड़ीकरण और नवीनीकरण के लिए स्वीकृत धनराशि से ग्रामीण एवं शहरी संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी। साथ ही पशुपालन एवं दुग्ध विकास से संबंधित योजनाओं को भी शामिल किया गया है, जिससे स्थानीय रोजगार एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का हल्द्वानी दौरा नैनीताल जनपद की जनता में सरकार के प्रति विश्वास को और मजबूत करेगा। सरकार जनहित से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारते हुए “सरकार जनता के द्वार” की अवधारणा को साकार कर रही है।

वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए दुम्का ने कहा कि जंगलों में आग रोकना सामूहिक जिम्मेदारी है। वन विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं तथा सरकार भी इसके लिए बजट उपलब्ध करा रही है। महिलाओं को दूरस्थ जंगलों में जाने से बचाने हेतु घास एवं चारा उपलब्ध कराने जैसे प्रयास भी सकारात्मक साबित होंगे।

वन्यजीव हमलों की घटनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मुआवजा राशि बढ़ाया जाना सराहनीय कदम है, जिससे प्रभावित परिवारों को राहत मिल सकेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा घोषित विकास योजनाएं क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगी और आम जनता को सीधे लाभ होगा।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments