17.6 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


Homeउत्तराखंडबड़ी कार्रवाई : अवैध आम की लकड़ी से भरा पिकअप वाहन पकड़ा,...
spot_img

बड़ी कार्रवाई : अवैध आम की लकड़ी से भरा पिकअप वाहन पकड़ा, चालक फरार

शांतिपुरी नंबर-4 के पास वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध आम की लकड़ी से भरा पिकअप वाहन पकड़ा”चालक फरार।

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

लालकुआँ वन विभाग की सतर्क टीम ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शांतिपुरी नंबर-4 क्षेत्र के पास आम की लकड़ी से भरे एक पिकअप वाहन को पकड़ लिया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 मार्च 2026 को खास मुखबिर की सूचना पर वन सुरक्षा टीम ने अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान वाहन संख्या UK04 CA 7875 को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वन टीम को देखते ही चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

जांच में पाया गया कि वाहन में आम प्रजाति के वृक्षों का अवैध कटान कर बिना वैध प्रपत्रों के लकड़ी किच्छा की ओर ले जाई जा रही थी, जो वन अधिनियम का गंभीर उल्लंघन है।

वन सुरक्षा टीम ने तत्परता दिखाते हुए पिकअप वाहन एवं बरामद अवैध लकड़ी को कब्जे में लेकर निजी संसाधनों की सहायता से डॉली रेंज वन परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया। आगे की वैधानिक कार्रवाई हेतु वाहन एवं बरामद माल को डॉली रेंज स्टाफ की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।

वन विभाग द्वारा फरार चालक की तलाश तेज कर दी गई है तथा संबंधित तस्करों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

लगातार हो रही कार्रवाइयों से लकड़ी तस्करों में वन विभाग का खौफ साफ दिखाई दे रहा है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments