15.7 C
Dehradun
Tuesday, March 17, 2026


HomeChandigarhकांग्रेस की राज्यसभा की टिकट के लिए कर्मवीर बौद्ध का नाम भी...
spot_img

कांग्रेस की राज्यसभा की टिकट के लिए कर्मवीर बौद्ध का नाम भी चर्चा में! 

कर्मवीर सिंह बौद्ध

दक्ष दर्पण समाचार सेवा चण्डीगढ़।

राज्यसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने समय रहते अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है परंतु इस मामले में कांग्रेस में अभी भी असमंजस की स्थिति नजर आ रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जहां कांग्रेस हाई कमान का रुझान पूर्व सांसद और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर की तरफ बताया गया है वही पार्टी का प्रदेश नेतृत्व पार्टी के दूसरे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान कै नाम को अधिमान देती नजर आ रही है। ऐसे में सहमति नहीं होने के हालात देखकर हाईकमान‌ ने एक नए विकल्प पर विचार करते हुए कर्मवीर बौद्ध नाम के एक नेता के नाम पर भी विचार करने का संकेत दिया है।

राजनीति में ऐसा आमतौर पर होता रहा है कि जब दो पक्ष आमने-सामने एक दूसरे के विरोध की स्थिति में दिखाई दे तो शीर्ष नेतृत्व दोनों को दरकिनार किसी तीसरे को आगे ले आता हैं । ऐसे में कई बार किसी व्यक्ति का सप्पा भी लग जाता है जो आम चर्चा में कहीं भी नहीं होता । ऐसे में जब कोई बड़ा फैसला आता है तो लोग भी दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो जाते हैं।

कर्मवीर सिंह बौद्ध रहते चंडीगढ़ में है परंतु इनका जन्म रोहतक जिले के महम क्षेत्र के भैणी चंद्रपाल गांव का है । वे हरियाणा में गृह विभाग में 35 साल सेवा के बाद रिटायर हो चुके हैं। इन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में मुलाना सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से भी टिकट के लिए आवेदन किया था बाद में टिकट अंबाला के सांसद की पत्नी को दे दी गई थी।

कुछ लोग बता रहे हैं कि कांग्रेस के गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी राज बब्बर के नाम पर भी विचार हो रहा है। यदि कर्मवीर बौद्ध को टिकट मिला और वह सांसद बने तो महम क्षेत्र के लोगों को भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा की जगह नया राज्यसभा सांसद मिल जाएगा क्योंकि जांगड़ा का ताल्लुक भी महम क्षेत्र से है।

राज्यसभा के चुनाव के लिए 5 फरवरी को नामांकन पत्र दाखिल होने हैं। जाहिर है कांग्रेस को आज किसी भी समय उम्मीदवार के नाम की घोषणा करनी होगी। फैसला कुछ ही देर में सामने आ सकता है देखते हैं किसके नाम पर मोहर लगेगी।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments