16.6 C
Dehradun
Tuesday, March 17, 2026


Homeउत्तराखंडमुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कल तहसील दिवस का होगा आयोजन
spot_img

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कल तहसील दिवस का होगा आयोजन

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कल तहसील दिवस का होगा आयोजन

तहसील बसुकेदार में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा तहसील दिवस

हरीश चन्द्र ऊखीमठ 

मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में मंगलवार (17 मार्च) को तहसील बसुकेदार में तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे ताकि जन समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही निराकरण किया जा सके।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए उपजिलाधिकारी बसुकेदार भगत सिंह फोनिया ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में निर्धारित रोस्टर के अनुसार 17 मार्च को प्रातः 11 बजे से तहसील बसुकेदार में तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित आम जनमानस से निर्धारित समय पर आयोजित होने वाले तहसील दिवस में क्षेत्रीय समस्याओं का निस्तारण कराते हुए लाभान्वित होने के साथ ही समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों से ससमय तहसील दिवस में प्रतिभाग करने की अपील की है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments