17.5 C
Dehradun
Friday, April 10, 2026


Homeउत्तराखंडलालकुआं में 7 अप्रैल से गूंजेगी भगवान शिव कथा, दिव्य ज्योति जाग्रति...
spot_img

लालकुआं में 7 अप्रैल से गूंजेगी भगवान शिव कथा, दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान कर रहा भव्य आयोजन

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

लालकुआं नगर के अम्बेडकर पार्क में आगामी 7 अप्रैल से आध्यात्मिक छटा बिखरने वाली है। क्षेत्र में ‘दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान’ के तत्वावधान में एक भव्य ‘पाँच दिवसीय भगवान शिव कथा’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है।

यहाँ मिली जानकारी के अनुसार यह धार्मिक कार्यक्रम 7 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 11 अप्रैल 2026 तक चलेगा। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। लालकुआं के वार्ड नंबर-1 स्थित अम्बेडकर पार्क में इसके लिए पंडाल और अन्य विशेष तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं।

साध्वी सोमा भारती होंगी कथा व्यास

इस पाँच दिवसीय संगीतमय कथा में कथा व्यास के रूप में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की सुविख्यात साध्वी सुश्री सोमा भारती उपस्थित रहेंगी। वे अपने मुखारविंद से भगवान शिव के दिव्य चरित्र, उनके गूढ़ रहस्यों और मनमोहक लीलाओं का रसपान भक्तों को कराएंगी।

भक्तजनों की टोली घर-घर जाकर कर रही प्रचार व आवाहन

इधर कथा को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल है। आयोजन को सफल बनाने और जन-जन तक शिव तत्व का संदेश पहुंचाने के लिए भक्तजनों की टोली घर-घर जाकर शिव कथा का जोर-शोर से प्रचार कर रही है। श्रद्धालुओं की यह टोली स्थानीय निवासियों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर रही है और उन्हें इस ज्ञान यज्ञ में शामिल होने का भावपूर्ण आवाहन कर रही है।

संस्थान ने की सपरिवार पहुंचने की अपील

यह आयोजन संस्थान की रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) शाखा के सौजन्य से किया जा रहा है। संस्थान ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सपरिवार इस कार्यक्रम में पधार कर कथा श्रवण का लाभ उठाएं और इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग अर्पित कर पुण्य के भागी बनें।

कार्यक्रम को लेकर गायत्री साड़ीज़, करिश्मा साड़ीज़ और राज लक्ष्मी स्वीट्स एंड कन्फेक्शनरी जैसे स्थानीय प्रतिष्ठानों का भी विशेष सहयोग मिल रहा है। श्रद्धालु आयोजन से जुड़ी किसी भी प्रकार की अधिक जानकारी के लिए संस्थान के संपर्क सूत्र +91 99277 17999 और 9639742000 पर संपर्क कर सकते हैं या उनकी वेबसाइट djjs.org पर विजिट कर सकते हैं।

अतिंम दिन होगा विशाल भंडारा

7 अप्रैल से 11 अप्रैल तक चलने वाली इस शिव कथा के अंतिम दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है इस पहले हवन यज्ञ होगा जिसके बाद दोपहर 12 बजे से भंडारा किया जाएगा इधर आयोजक मंडली ने सभी क्षेत्रवासियों से शिव कथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments