20.1 C
Dehradun
Saturday, February 7, 2026


Homeउत्तराखंडउप प्रधान राजेश व्यास के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए...
spot_img

उप प्रधान राजेश व्यास के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दीl

बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने गुमानीवाला के उप प्रधान राजेश व्यास के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दीl

श्रद्धांजलि सभा में अग्रवाल ने कहा कि स्व राजेश व्यास ने जीवन पर्यंत सामाजिक कार्यों के लिए संघर्ष किया और अनेक लोगों की समस्याओं का समाधान भी किया lउन्होंने कहा कि राजेश व्यास का निधन अपूर्ण क्षति है।श्री अग्रवाल ने कहा कि बहुत छोटी आयु में उन्होंने समाज के लिए अनेक अच्छे कार्य किए हैं जिसे लोग भविष्य में याद करेंगे।श्री अग्रवाल ने इस दुख की घड़ी में स्व राजेश व्यास के परिजनों के साथ खड़े होने की बात भी कही और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान तमाम कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की l श्रद्धांजलि सभा में मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, पार्षद रीना शर्मा, रायवाला के प्रधान अनिल कुमार, नरेंद्र रावत, ताजेंद्र नेगी, राजेश थपलियाल, रुकमणी देवी, प्रवीणा देवी आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे l



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments