Homeउत्तराखंडमोटाहल्दू मदरसन कंपनी में कर्मचारियों की हड़ताल, 20 हजार न्यूनतम वेतन की...
spot_img

मोटाहल्दू मदरसन कंपनी में कर्मचारियों की हड़ताल, 20 हजार न्यूनतम वेतन की मांग तेज” विधायक एवं छात्र नेता भी मौके पर

मोटाहल्दू मदरसन कंपनी में कर्मचारियों की हड़ताल, 20 हजार न्यूनतम वेतन की मांग तेज” विधायक एवं छात्र नेता भी मौके पर।

रिपोर्टर गौरव गुप्ता

लालकुआं-बरेली रोड स्थित मोटाहल्दू क्षेत्र में उस समय हलचल मच गई, जब मदरसन कंपनी के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अचानक हड़ताल शुरू कर दी। कंपनी गेट के बाहर एकत्रित कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि वर्तमान वेतन उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप नहीं है, इसलिए न्यूनतम वेतन को बढ़ाकर ₹20,000 किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने सभी शिफ्टों की अवधि 8 घंटे तय करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई।
कर्मचारियों ने परिवहन व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि कंपनी की बसों का मेंटेनेंस ठीक नहीं है और कई बार चालकों का व्यवहार भी संतोषजनक नहीं रहता, जिससे उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा “नो ब्रेक सिस्टम” का मुद्दा भी प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रूप से उठाया गया।
स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैनात हैं, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। फिलहाल कर्मचारियों और कंपनी प्रबंधन के बीच सुलह वार्ता कराने के प्रयास जारी हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया है।
हड़ताल के चलते कंपनी के कामकाज पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। आने वाले समय में वार्ता के परिणाम पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

इधर मिलते ही क्षेत्रीय विधायक डाॅ मोहन सिंह बिष्ट, छात्र महासंघ के अध्यक्ष अशीष कबडवाल, युवा नेता पियूष जोशी भी मौके पर पहुँच गए हैं सभी मिल प्रशासन और प्रशासन से वर्ता कर रहे हैं फिलहाल अभी भी धरना प्रदर्शन जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments