Homeउत्तराखंडबरेली में दहेज की मांग ने ली नवविवाहिता की जान, शादी के...
spot_img

बरेली में दहेज की मांग ने ली नवविवाहिता की जान, शादी के दो महीने बाद संदिग्ध मौत

बरेली सतेन्द्र प्रताप सिंह
बरेली से एक दिल दहला देने वाली खबर… दहेज की मांग ने एक और नवविवाहिता की जिंदगी छीन ली। शादी के महज दो महीने बाद बरखा की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर गंभीर आरोप।

बताया जा रहा है कि 9 फरवरी 2026 को बरखा की शादी सत्यम शर्मा से हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी में लाखों रुपये नकद, जेवर और मोटरसाइकिल देने के बावजूद ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए।

आरोप है कि अतिरिक्त दहेज में 5 लाख रुपये और कार की मांग को लेकर बरखा को लगातार मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया गया। यहां तक कि उसके जेवर छीन लिए गए और कई बार घर से निकाल दिया गया।

19 अप्रैल की शाम परिजनों को फोन कर बुलाया गया, जहां बरखा का शव पंखे से लटका मिला। मौके से कुछ आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

मायके पक्ष का कहना है कि ये आत्महत्या नहीं, बल्कि दहेज उत्पीड़न का नतीजा है, जिसने बरखा को यह कदम उठाने पर मजबूर किया।

फिलहाल पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सवाल ये है—दहेज की आग कब तक बेटियों की जिंदगी जलाती रहेगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments