HomeUncategorizedपीयूष जोशी की गिरफ्तारी पर लालकुआं में जनप्रतिनिधियों का विरोध, रिहाई की...
spot_img

पीयूष जोशी की गिरफ्तारी पर लालकुआं में जनप्रतिनिधियों का विरोध, रिहाई की मांग

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

लालकुआं। समाजसेवी पीयूष जोशी की गिरफ्तारी के विरोध में बरेली रोड के एक दर्जन से अधिक ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कोतवाल लालकुआं को ज्ञापन सौंपते हुए कड़ी नाराजगी जाहिर की है।

बरेली रोड क्षेत्र के ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने स्वयं कोतवाली लालकुआं पहुँचकर प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ लंबे समय से बिगुल बजा रहे समाजसेवी पीयूष जोशी को राजनीतिक द्वेष भावना के चलते मदरसन फैक्ट्री के श्रमिकों के समर्थन में जाने पर उनके घर से गिरफ्तार करके पुलिस द्वारा अनैतिक कार्य किया गया है।

उन्होंने तत्काल पीयूष जोशी को बिना शर्त रिहा करने की जोरदार मांग करते हुए पुलिस द्वारा की गई इस कार्यवाही की कड़े शब्दों में निंदा की।

ज्ञापन सौंपने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य चिंतामणि पांडे, ग्राम प्रधान पूजा बिष्ट, रमेश जोशी, जानकी देवी, सोनी पन्त, राधा कैलाश भट्ट, रुक्मणी नेगी, गरिमा पांडे और इंद्र बिष्ट सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments