Homeउत्तराखंडस्वर्गीय प्रमोद कब्डवाल की पंचम पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान का आयोजन
spot_img

स्वर्गीय प्रमोद कब्डवाल की पंचम पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान का आयोजन

रिपोर्टर-गौरव गुप्ता। लालकुआँ

लालकुआँ युवा काग्रेंस नेता एंव कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल के छात्र महासभा के पूर्व अध्यक्ष हिमांशु कब्डवाल के पिता स्वर्गीय प्रमोद कब्डवाल की पंचम पुण्यतिथि के अवसर पर कल 23 अप्रैल को हल्दूचौड़ क्षेत्र के रामलीला मैदान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इधर अधिक जानकारी देते हुए युवा काग्रेंस नेता हिमांशु कब्डवाल ने कहा कि हमारे पिता स्वर्गीय प्रमोद कब्डवाल की पंचम पुण्यतिथि पर आगामी 23 अप्रैल को विशाल रक्तदान का आयोजन किया जा रहा है। यहाँ कार्यक्रम हल्द्वूचौड के रामलीला में होगा है जो सुबह 10 से शुरू होगा जो दोपहर 2 बजे तक चलेगा। उन्होंने कहा कि पिछली बर्ष 100 युनिट रक्तदान एकत्रित हुआ था इसबार 100 से अधिक युनिट रक्तदान एकत्रित करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि उक्त रक्तदान शिविर में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों सहित काग्रेंस के बड़े नेता शामिल होगें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जीवन में विशेष अवसरों पर हमें रक्तदान जैसे पुण्य कार्य करने चाहिए। लोगों में रक्तदान को लेकर कई तरह की चर्चाएं है जिसे रक्तदान के बाद दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई बड़ा दान नहीं है।विशेषकर युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरुक करना जरुरी है। विशेष परिस्थितियों में यदि रक्तदान करते हैं तो यह हमारे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। उन्होंने कहा कि यदि आपके रक्त की एक बूंद भी किसी व्यक्ति का जीवन बचाने के लिए काम आती है तो वह सबसे बड़ा कार्य है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की है उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments