Homeउत्तराखंडअवैध शराब के साथ नेपाली मूल के व्यक्ति को ऊखीमठ पुलिस किया...
spot_img

अवैध शराब के साथ नेपाली मूल के व्यक्ति को ऊखीमठ पुलिस किया गिरफ्तार

अवैध शराब के साथ नेपाली मूल के व्यक्ति को ऊखीमठ पुलिस किया गिरफ्तार। जिसे न्यायालय द्वारा जिला कारागार पुरसाडी चमोली जेल भेज दिया गया।

(रिपोर्ट-हरीश चन्द्र ऊखीमठ)

रुद्रप्रयाग: जनपद में वतर्मान समय पर केदारनाथ यात्रा एंव तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की यात्रा चरम पर चल रही है। यात्रा की धार्मिक महत्व और आस्था की पवित्रता बनी रहे इसके लिए शासन-प्रशासन गम्भीरता के साथ मुस्तैद है।

बता दें कि केदारनाथ यात्रा व तुंगनाथ यात्रा को सकुशल, नशा मुक्त बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग सुश्री नीहारिका तोमर द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री की रोकथाम हेतु सभी थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

वहीँ कोतवाली ऊखीमठ पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक नेपाली मूल के व्यक्ति को 14 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध कोतवाली ऊखीमठ पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी, चमोली भेजा गया है।

अभियुक्त का विवरण: हस्त बहादुर शाही,पुत्र विर्ष बहादुर शाही,(उम्र 21वर्ष)निवासी ग्राम जारजी,आंचल जुम्ला नेपाल। हाल मजदूर गौरीकुण्ड।

पुलिस टीम का विवरण:- 1-अपर उपनिरीक्षक अनिल कुमार, 2-आरक्षी पंकज आर्य

अपील:- आप सभी जनपदवासियों सहित बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं,वाहन चालकों,मजदूरों, व्यापारियों से हमारा भी निवेदन है कि देवभूमि उत्तराखंड के पवित्र धामों की धार्मिक मर्यादा बनाये रखें, नशा,शराब,मांस जैसे पदार्थो का यहाँ सेवन ओर स्तेमाल न करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments