Homeउत्तराखंडहल्द्वानी-लालकुआँ में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: 109 पव्वे शराब जब्त, आरोपी...
spot_img

हल्द्वानी-लालकुआँ में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: 109 पव्वे शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

 रिपोर्टर गौरव गुप्ता 

हल्द्वानी और लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न ईलाकों में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बिशेष अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। विभाग की छापेमारी के दौरान 109 पव्वे देसी और विदेशी शराब के साथ बियर भी जब्त की गई। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है पकड़ा गया आरोपी राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वही बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी इसी तरह के मामले में गिरफ्तार हो चुका है।

बताते चले कि आबकारी विभाग को हल्द्वानी और लालकुआँ क्षेत्र बिन्दुखत्ता, कुलयालपुर, लालदाठ रोड चोरगलिया लामाचोर आदि क्षेत्र से लगातार अवैध शराब की शिकायतें मिल रही थी जिसके बाद आबकारी निरीक्षक धीरेन्द्र बिष्ट की अगुवाई में गठित बिशेष टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने हल्द्वानी और लालकुआँ के संदिग्ध स्थानों और व्यक्तियों के ठिकानों पर जांच कर गहन तलाशी ली। जिसमें भारी मात्रा में शराब बरामद की है।

इस कार्यवाई से शराब तस्करों में हडकंप मचा हुआ है।


इधर आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
इस कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट, उप निरीक्षक रुचिका कांडपाल, कैलाश जोशी सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments