11 C
Dehradun
Saturday, February 7, 2026


Homeउत्तर प्रदेश*यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : ब्राह्मण नेता लक्ष्मीकांत वाजपेयी को भाजपा ने...
spot_img

*यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : ब्राह्मण नेता लक्ष्मीकांत वाजपेयी को भाजपा ने दी बड़ी जिम्मेदारी, इस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया -*

लखनऊ ,उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान समिति का गठन किया है। शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इसकी घोषणा की है। भाजपा ने सदस्यता अभियान कमेटी का अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को बनाया है। तो वहीं दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा के साथ-साथ पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को इसका सदस्य नियुक्त किया है। बता दें लक्ष्मीकांत वाजपेयी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हैं और पार्टी के एक मजबूत ब्राह्मण नेता माने जाते हैं।

 

*2017 में हार गए थे चुनाव*

 

लक्ष्मीकांत वाजपेयी अप्रैल 2012 से अप्रैल 2016 तक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। ये उनका दुर्भाग्य ही है कि वह मोदी लहर के बावजूद 2017 का चुनाव हार गए थे। इसके बाद से उन्हें प्रदेश सरकार में वह स्थान नहीं मिल सका, लेकिन इसके बावजूद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने हार नहीं मानी और लगातार जन सेवा में व्यस्त रहे। इसी का नतीजा है कि अब उन्हें भाजपा के सदस्यता अभियान कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

 

*चार बार रह चुके हैं विधायक*

 

चार बार विधायक रह चुके डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी वर्ष 2017 में मेरठ शहर सीट से विधान सभा चुनाव हार गए थे। इसके बाद से उनके पास कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं थी। उनको यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर ब्राह्मणों को भी साधने की कोशिश की गई है। डा. लक्ष्‍मीकांत वाजपेयी आज भी अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। दिसंबर 2012 में उन्‍हें भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्‍यक्ष पद की जिम्‍मेदारी सौंपी गई थी। पिछले दिनों अचानक से जतिन प्रसाद को भाजपा में शामिल कराने के बाद पार्टी में उनकी पुरानी साख लौटने लगी।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments