21.8 C
Dehradun
Saturday, February 7, 2026


Homeउत्तराखंडसोम चंद्र छाछर का 79 साल की उम्र में निधन
spot_img

सोम चंद्र छाछर का 79 साल की उम्र में निधन

बाल्मीकि समाज के वरिष्ठ नेता सोम चंद्र छाछर का निधन हो गया। वह 79 साल के थे। वे अपने पीछे अपनी पत्नी विमला देवी, 4 पुत्र और दो पुत्रियों के साथ ही 4 पौत्र का भरापुरा परिवार छोड़कर गए हैं। स्वर्गीय सोम चंद्र छाछर सर्वे ऑफ इंडिया से अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे उसके पश्चात उन्होंने समाज के लिए कई कार्य किए। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के विभिन्न पदों पर रहते हुए समाज के लिए कार्य सक्रिय रुप से कार्य कर रहे थे। वर्तमान में वह मोर्चा के प्रदेश संरक्षक के रूप में सक्रिय थे, उनकी इसी सक्रियता को देखते हुए उन्हें वाल्मीकि समाज के प्रमुख कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रुप से कार्य करने के लिए विभिन्न संगठनों ने समय-समय पर सम्मानित भी किया था। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर भी उन्होंने कार्य किया। रविवार को उनका अंतिम संस्कार लखी बाग स्थित श्मशान घाट पर किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठ नागरिक, राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने स्वर्गीय सोमचंद्र छाछर के समाज में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वह हमेशा जनता की समस्याओं को हर स्तर पर उठाकर उनका समाधान करवाने के लिए सक्रिय रहते थे, उनके निधन से समाज ने एक कर्मठ, जागरूक कार्यकर्ता को खो दिया है जिसकी पूर्ति नहीं हो सकती। सभी ने मृत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments