Homeउत्तराखंडलालकुआं नगर सोमवार को अचानक तनाव और हंगामे का केंद्र बन गया।...
spot_img

लालकुआं नगर सोमवार को अचानक तनाव और हंगामे का केंद्र बन गया। नगर पंचायत कार्यालय से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। पहले तहसील कार्यालय के समीप दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई, जिसके बाद मामला ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र तक पहुंच गया, जहां एक बार फिर जमकर मारपीट हुई

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

लालकुआं नगर सोमवार को अचानक तनाव और हंगामे का केंद्र बन गया। नगर पंचायत कार्यालय से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। पहले तहसील कार्यालय के समीप दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई, जिसके बाद मामला ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र तक पहुंच गया, जहां एक बार फिर जमकर मारपीट हुई।

जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले समझौते की कोशिश हुई थी, लेकिन इसके बावजूद विवाद दोबारा भड़क गया। शाम को हुई दूसरी मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार कराया जा रहा है।

घटना के बाद देर रात तक लालकुआं कोतवाली में दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में जुटे रहे। माहौल को देखते हुए पुलिस लगातार स्थिति संभालने में लगी रही। कई बार पुलिस ने भीड़ को कोतवाली परिसर से बाहर निकाला, लेकिन कुछ देर बाद लोग फिर थाने के भीतर पहुंच जाते थे।

पुलिस ने मारपीट के आरोप में वार्ड नंबर 4 की महिला सभासद के पति समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, दोनों पक्षों के प्रतिनिधि आपसी बातचीत के जरिए राजीनामे की कोशिशों में भी जुटे रहे। शहर में अचानक उत्पन्न हुई इस अराजक स्थिति से दोनों समुदायों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्क बनी हुई है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने कहा कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments