11.2 C
Dehradun
Saturday, February 7, 2026


Homeदेश-विदेशमहापर्व छठ पर सरकारी कर्मियों को मिली खुशखबरी, DA में की गई...
spot_img

महापर्व छठ पर सरकारी कर्मियों को मिली खुशखबरी, DA में की गई 9% बढ़ोतरी*

केंद्र सरकार ने कुछ सरकारी कर्मचारियों को महापर्व छठ पर स्‍पेशल गिफ्ट दिया है. दरअसल, सरकार ने बीएसएनएल के कर्मचारियों का महंगाई भत्‍ता बढ़ा दिया है. साथ ही साफ किया है कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्‍ता नवंबर 2021 से लागू होगा. दूसरे शब्‍दों में समझें तो नवंबर 2021 से इन सरकारी कर्मचारियों की सैलेरी बढ़कर आएगी. इसके अलावा इन कर्मचारियों को हाउस रेंट अलॉउंस भी बढ़कर मिलेगा यानी बीएसएनएल कर्मियों को डबल फायदा होगा.

 

सरकार ने बीएसएनएल कर्मियों के महंगाई भत्‍ते की रकम 170% से बढ़ाकर 179.3% कर दी है. बीएसएनएल के बोर्ड स्‍तर और बोर्ड स्‍तर से नीचे के सभी कर्मचारियों को बढ़ी दर से महंगाई भत्‍ता मिलेगा. डीए में बढ़ोतरी का फायदा 2007 के पे-रिवीजन के आधार पर वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा.

 

बीएसएनएल कर्मचारियों के लिए 1 जुलाई 2021 से डीए बढ़ाकर 170.5% से 173.8% कर दिया गया था. फिर 1 अक्टूबर 2021 से 179.3% कर दिया गया. बीते दिनों सरकार ने भारत संचार निगम लिमिटेड में कुल 1,49,577 कर्मचारियों में से 78,323 ने स्‍वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी.

 

केंद्र सरकार ने डीए के साथ पेंशनभोगियों के महंगाई राहत में भी 3% बढ़ोतरी कर दी है. डीए और डीआर में यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2021 से लागू मानी जाएगी. अब केंद्रीय कर्मचारियों का डीए और डीआर 28% से बढ़कर 31% हो गया है. इससे केंद्र सरकार के 47.14 लाख कर्मचारी और 68.62 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा.



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments