Homeउत्तराखंड‘बूथ जीता, चुनाव जीता’ मंत्र के साथ भाजपा ने तेज की तैयारियां
spot_img

‘बूथ जीता, चुनाव जीता’ मंत्र के साथ भाजपा ने तेज की तैयारियां

भाजपा : आगामी 8 जून से प्रदेशभर में चलने वाले एसआईआर अभियान की तैयारियों को लेकर डालनवाला मंडल अध्यक्ष पूनम बुटोला शर्मा ने ‘बूथ जीता, चुनाव जीता’ मंत्र को गति देने के उद्देश्य से रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में समीक्षा बैठक आयोजित की।

पार्टी का मुख्य उद्देश्य यह है कि जानकारी के अभाव या अन्य किसी कारणवश किसी भी मतदाता का नाम वोटर सूची से न कटे। संगठन लोगों के सहयोगी के रूप में कार्य करेगा, ताकि प्रत्येक बूथ पर पार्टी की मजबूत पकड़ बनी रहे।

बैठक में राजपुर विधानसभा के बीएलए-1 उमा नरेश तिवारी ने बीएलए-2 पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि बूथों की सूचियां आ चुकी हैं। सभी कार्यकर्ता सूचियों का अवलोकन कर यह सुनिश्चित करें कि किसी भी मतदाता का नाम सूची से न कटा हो।

बैठक में उत्तराखंड सरकार में दर्जाधारी अशोक वर्मा, मधु भट्ट, मंडल अध्यक्ष पूनम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष ओम कक्कड़, सोनी रावत, सुखबीर सिंह, मीरा बजाज, भाग सिंह, मधु यादव, राहुल पंवार, राकेश मंझकोला, अजय जैन, बबीता जैसवाल, अनुराधा ढोंडियाल, अनिल कुमार, दीप चंद, अशोक राठौर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments