Homeउत्तराखंडमहिला आरक्षण को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस पर हमला
spot_img

महिला आरक्षण को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस पर हमला

**देहरादून।** आज दिनांक 17 जुलाई 2026 को भाजपा महिला मोर्चा देहरादून द्वारा राहुल गांधी के आगमन पर “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” को लेकर सवाल उठाते हुए आक्रोश रैली आयोजित की गई।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, देहरादून कांग्रेस नेता राहुल गांधी के देहरादून आगमन पर आक्रोश व्यक्त करता है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति महिला सशक्तिकरण की बड़ी-बड़ी बातें करता है, उसने “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के पारित होने में अपना योगदान क्यों नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण देकर देश की महिलाओं को सम्मान दिया, लेकिन जब संसद में यह ऐतिहासिक विधेयक पारित हो रहा था तब कांग्रेस और राहुल गांधी का रुख संदिग्ध रहा। उन्होंने सवाल उठाया कि महिलाओं के अधिकारों के इस महत्वपूर्ण कानून का समर्थन करने में कांग्रेस ने अपनी सक्रिय भूमिका क्यों नहीं निभाई।

रुचि भट्ट ने कहा कि कांग्रेस बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन उसके कार्य धरातल पर दिखाई नहीं देते। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी उत्तराखंड की महिलाओं से मिलने आते हैं, लेकिन कांग्रेस ने लगभग 70 वर्षों तक केंद्र की सत्ता में रहने के बावजूद महिलाओं को संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण क्यों नहीं दिया। उन्होंने कहा, **”हम पर बड़ा ध्यान है, अपनों से अनजान है”** यही कांग्रेस का चरित्र है। एक ओर महिला सशक्तिकरण की बातें की जाती हैं, वहीं दूसरी ओर महिला विरोधी बयान देने वाले नेताओं के साथ गठबंधन किया जाता है। उत्तराखंड की मातृशक्ति सब समझती है। कांग्रेस की स्थिति **”ऊंची दुकान, फीका पकवान”** जैसी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने केवल वादे नहीं किए, बल्कि उन्हें पूरा भी किया। नारी शक्ति वंदन अधिनियम, उज्ज्वला योजना, लखपति दीदी और मातृ वंदना जैसी योजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महिलाओं के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं।

महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा सुमन ने सभी महिला कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि महिला मोर्चा मांग करता है कि राहुल गांधी देहरादून की जनता को बताएं कि 10 वर्षों तक विपक्ष में रहते हुए उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष क्यों नहीं किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नारी शक्ति की बात करते हैं, लेकिन जब महिलाओं को अधिकार देने वाला विधेयक आया, तब उसका समर्थन क्यों नहीं किया। कांग्रेस को महिलाओं की याद केवल चुनाव के समय आती है, जबकि भाजपा ने कानून बनाकर महिलाओं को वास्तविक सम्मान देने का कार्य किया है।

कार्यक्रम में कमली भट्ट, पूनम शर्मा, सुषमा कुकरेती, मनोरमा काला, हेमा परिहार, पूजा, निधि शर्मा, सुगंध, माया राणा, सुमन साहनी, विमल राणा, वैजयंती माला, सुप्रिया, मंजू चौहान, निशा शाह, सुप्रिया डोभाल, विनीत द्विवेदी, मधुबाला, बबीता जायसवाल, मेघा भट्ट सहित सैकड़ों महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments