भाजपा परिवार ने धार्मिक अनुष्ठान एवं सेवा भाव कार्यक्रमों के साथ मनाया प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का जन्मदिन
पौधारोपण, फल वितरण, जलाभिषेक और गंगा आरती के माध्यम से की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना
देहरादून, 4 अगस्त। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट का जन्मदिन आज प्रदेशभर में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा धार्मिक अनुष्ठानों और सेवा भाव से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, जलाभिषेक, पौधारोपण, फल एवं मिष्ठान वितरण, गौसेवा तथा अन्य सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और लंबे समय तक संगठन का मार्गदर्शन करते रहने की कामना की।
पार्टी मुख्यालय में इस अवसर पर विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल तथा प्रदेश सरकार में दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला के नेतृत्व में वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर प्रदेश अध्यक्ष के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का जन्मदिन सभी कार्यकर्ताओं के लिए हर्ष और उल्लास का अवसर है। उनके कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर तक अभूतपूर्व रूप से मजबूत हुई है। प्रदेशभर के कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा और मूल्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करते हुए पार्टी को निरंतर सशक्त बनाने में जुटे हैं।
कुंदन परिहार ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिवस के अवसर पर पूरे राज्य में जनसेवा और धार्मिक आस्था से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सेवा कार्यों के अंतर्गत विभिन्न जिलों के अस्पतालों में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। वहीं धार्मिक अनुष्ठानों के तहत प्रदेश के प्रमुख मंदिरों में विशेष जलाभिषेक और पवित्र नदियों के तट पर गंगा आरती का आयोजन कर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर पौधारोपण भी किया गया। उन्होंने पार्टी परिवार की ओर से शुभकामनाएं देते हुए भगवान बदरी-केदार, महासू देवता और बाबा बागनाथ से प्रदेश अध्यक्ष के उत्तम स्वास्थ्य, निरोगी जीवन एवं दीर्घायु की प्रार्थना की, ताकि वे लंबे समय तक कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते रहें।
इस अवसर पर पार्टी मुख्यालय में दायित्वधारी विनोद उनियाल, सुरेश भट्ट, शादाब शम्स, प्रदेश कार्यालय सचिव जगनमोहन रावत, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, हिमांशु संगथानी, राजकुमार पुरोहित, हरीश चमोली, विजय खंडूड़ी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


