Homeउत्तराखंडशिवसेना शिंदे गुट नाथ नगरी बरेली ने निकाली भव्य सप्तनाथ परिक्रमा यात्रा

शिवसेना शिंदे गुट नाथ नगरी बरेली ने निकाली भव्य सप्तनाथ परिक्रमा यात्रा

शिवसेना शिंदे गुट नाथ नगरी बरेली ने निकाली
भव्य सप्तनाथ परिक्रमा यात्रा

बरेली से रिपोर्टर, सतेन्द्र प्रताप सिंह

बरेली। सावन माह के तृतीय सोमवार के पावन अवसर पर शिवसेना शिंदे इकाई नाथ नगरी बरेली द्वारा विगत उन्नीस वर्षों से चली आ रही परम्परागत सप्तनाथ परिक्रमा यात्रा को पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी जिला प्रमुख दीपक पाठक के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया भोलेनाथ भक्त शिवसैनिकों द्वारा सप्तनाथ परिक्रमा यात्रा का आयोजन वर्ष दो हजार सात में शुरू किया गया था।

सप्तनाथ परिक्रमा में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद आंवला कुंवर सर्वराज सिंह के सुपुत्र कुंवर सिद्धराज सिंह एवं शिवसेना पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा शिवसेना ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत गुर्जर की उपस्थिति ने सप्तनाथ परिक्रमा कार्यक्रम को अत्यंत ही गरिमामय आयोजन के रूप में समस्त शिव सैनिकों द्वारा मनाया गया सप्तनाथ यात्रा को कुंवर सिद्धराज सिंह एवं प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया सप्तनाथ यात्रा कार्यकम के शुभ अवसर पर प्रदेश इकाई के राजकुमार गिरी  एवं मानव कल्याण समिति मुरादाबाद प्रबंधक राजीव गांधी वरिष्ठ समाजसेवी महेश पंडित एवं शिवसेना संरक्षक संजीव अवस्थी संरक्षक संत समाज से स्वामी शैलेन्द्र नंद महाराज जी की गरिमामय उपस्थिति ने इस अवसर को अति सुन्दर रूप प्रदान किया ।

मंडल प्रमुख ठाकुर संतोष कुमार सिंह जी ने सभी का पुष्प माला एवं भगवा पटका पहना कर अतिथियों का स्वागत किया हर हर महादेव के जयकारे के साथ हजारों की संख्या में उपस्थित शिव सैनिकों ने सातो नाथ मंदिरों पर जलाभिषेक किया आपको बताते चलें कि विशाल सप्तनाथ यात्रा नाथ नगरी के
बाबा अलखनाथ मंदिर से शुरू होकर देर शाम बाबा त्रिवटी नाथ मंदिर पर समापन किया गया ।

सोमवार को सम्पन्न हुई सप्तनाथ परिक्रमा यात्रा को सफल बनाने में समस्त शिव सैनिक एवं भवानी सेना मातृ शक्ति ने भरपूर सहयोग प्रदान किया यह जानकारी शिवसेना शिंदे गुट के मीडिया प्रभारी विश्व प्रताप सिंह द्वारा प्रदान की गई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments