Homeउत्तराखंडजुआरियों से लाखों की लूट"जांच में जुटी पुलिस

जुआरियों से लाखों की लूट”जांच में जुटी पुलिस

जुआरियों से लाखों की लूट”जांच में जुटी पुलिस।

रिपोर्ट- गौरव गुप्ता

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में देर रात एक ऑफिस से लाखों रुपए की लूट का मामला सामने आया है। जहां बताया जा रहा है कि जुआ खेल रहे कुछ लोगों से हथियारबंद 10 से ज्यादा बदमाशों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है साथ ही बदमाश सभी लोगों की सोने की चेन और अंगूठी भी लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

वहीं एसपी सिटी मनोज कत्याल का कहना है कि फिलहाल 8 लाख रुपये, सोने की चेन और अंगूठी सहित 12 मोबाइल लूट की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि लुटेरे अपने साथ सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी ले गए, हालांकि ऑफिस के कुक्ज दूरी पर लगे कैमरे में पुलिस को लूटेरों की दो गाड़ियां जाती हुई नजर आ रही है, घटना के खुलासे के लिए 4 टीमें लगाई गई है, एसपी सिटी ने जल्द घटना के खुलासे का दावा किया है। माना जा रहा है कि यह गैंग उत्तराखंड से बाहर का हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments