14.4 C
Dehradun
Monday, November 16, 2026
Homeउत्तराखंडसेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं में दिखा...

सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं में दिखा भारी उत्साह

देहरादून, 17 सितंबर 2026-देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आज भारतीय जनता युवा मोर्चा, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मण्डल द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं के साथ-साथ आम जनमानस ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

रक्तदान शिविर का शुभारंभ धर्मपुर विधायक श्री विनोद चमोली,मेयर देहरादून श्री सौरभ थपलियाल,भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल,युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री मुलायम सिंह रावत ,युवा मोर्चा के जिला सह प्रभारी श्री संजय तोमर,महानगर के युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री कुलदीप पंत,मंडल अध्यक्ष भाजपा श्री कमल राठौर, मण्डल महामंत्री अंजू ध्यानी जी एवं युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमित (गोली) द्वारा किया गया।

इस अवसर पर धर्मपुर विधायक विनोद चमोली जी के ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी जी का जीवन ही सेवा और समर्पण का पर्याय है। उनके जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाना हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सौभाग्य की बात है।

कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल जी ने रक्तदान करने वाले सभी युवाओं का अभिवादन किया गया उन्होंने बताया कि आज के दिन हम सब लोग के लिए बड़ा हर्ष का विषय है कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी का जन्म दिवस है और इस शुभ अवसर पर युवा मोर्चा रक्तदान कर रहा है यह कार्य बड़ा ही सराहनीय कार्य है कहा कि, “सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से हम मोदी जी के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। साथ ही मोदी जी के 25 वर्ष सेवा समर्पण के कार्य को समाज के प्रत्येक वर्ग में जन जागरूकता के साथ हम सब लोगों को पहुंचना है।

देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल जी ने कहा, “युवा मोर्चा ने आज जो सेवा का कार्य किया है, वह वास्तव में प्रेरणादायक है। यह हमारे प्रधानमंत्री जी के विजन को दर्शाता है कि हमारा युवा केवल नारे लगाने वाला नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में अपना रक्त तक देने को तैयार है।”

महानगर अध्यक्ष कुलदीप पंत ने कहा कि युवा मोर्चा प्रधानमंत्री जी के दिखाए मार्ग पर चलकर निरंतर सेवा कार्यों में लगा रहेगा। और आगे भी इसी तरह प्रत्येक मंडल में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा।
रक्तदान कार्यक्रम में 69 यूनिट रक्तदान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित (गोली) जी ने की। उन्होंने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मंडल के सभी पदाधिकारी गण, ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments