25.1 C
Dehradun
Sunday, October 25, 2026
Homeउत्तराखंडभाजपा  अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री शिवेश कुमार...

भाजपा  अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री शिवेश कुमार राम तथा  उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के “मन की बात”  सुनी

प्रैस विज्ञप्ति

देहरादून। पटेल नगर के बूथ संख्या 69, विधानसभा- 21, देहरादून कैंट के अंतर्गत रविवार को पटेल नगर स्थित वाल्मीकि धर्मशाला के प्रांगण में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा  अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री शिवेश कुमार राम तथा  उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के “मन की बात”  सुनी।
कार्यक्रम के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष ने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इस दौरान संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुँचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर भाजपा  अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद शिवेश कुमार राम ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी कि “मन की बात” कार्यक्रम केवल एक रेडियो प्रसारण नहीं, बल्कि देश की जनता से सीधे जुड़ने, समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने, जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री देशवासियों के समक्ष प्रेरणादायी व्यक्तित्वों, सामाजिक कार्यों, नवाचारों, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों को प्रस्तुत करते हैं। यह कार्यक्रम समाज के प्रत्येक वर्ग को देश की प्रगति में सहभागी बनने की प्रेरणा देता है।
उत्तराखंड भाजप प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने
कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीबों, वंचितों, शोषितों, अनुसूचित जाति समाज और अन्य जरूरतमंद वर्गों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे और प्रत्येक पात्र नागरिक को सम्मानपूर्वक जीवन जीने के समान अवसर प्राप्त हों।
विशेष रूप से अनुसूचित जाति समाज के विद्यार्थियों की शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की सराहना क़ी है। कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री बलवीर घुनियाल ने
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व क़ी राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा गया कि प्रदेश सरकार जनसेवा, सुशासन, सामाजिक न्याय और विकास को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रयासरत है। केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तीकरण तथा जरूरतमंद परिवारों के कल्याण विकास कार्यों में गति मिल रही है।
इस अवसर पर वक्ताओं ने  महर्षि वाल्मीकि जी  को याद कर उनके जीवन, विचारों और आदर्शों का स्मरण करते हुए कहा गया कि महर्षि वाल्मीकि ने अपने महान ग्रंथ रामायण के माध्यम से मानवता, मर्यादा, सत्य, कर्तव्यनिष्ठा और आदर्श जीवन का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को सद्भाव, नैतिकता, समानता और मानव कल्याण की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग, भारत सरकार के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना, राज्यमंत्री सुरेंद्र मोगा, रविंद्र कटारिया, देशराज कर्णपाल,  सिद्धार्थ अग्रवाल, स्वराज विद्वान, प्रकाश तंवर, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश भुजवाण, महामंत्री दर्पण कुमार, प्रदेश मीडिया संयोजक रणजीत सिंह जाखी, सुमेरचंद रवि, विशाल बिरला,  विनोद वाल्मीकि एवं नरेंद्र सिंह सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments