14.9 C
Dehradun
Friday, November 20, 2026
Homeउत्तराखंडअंतरविद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुए कुंदन लटवाल, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

अंतरविद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुए कुंदन लटवाल, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

अल्मोड़ा। 52 अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अल्मोड़ा के खत्याड़ी स्थित होली एंजेल पब्लिक स्कूल में आयोजित अंतरविद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा उत्तराखंड एवं उत्तराखंड राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) कुंदन लटवाल ने प्रतिभाग कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर कुंदन लटवाल ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और संघर्ष करने का जज्बा विकसित होता है। इस प्रकार की अंतरविद्यालयी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ बेहतर प्रदर्शन कर भविष्य में प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करने का अवसर प्रदान करती हैं।

उन्होंने कहा कि आज के युवाओं में खेलों के प्रति अपार संभावनाएं हैं। आवश्यकता है कि उन्हें उचित मंच, बेहतर अवसर और प्रोत्साहन उपलब्ध कराया जाए। विद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाली ऐसी प्रतियोगिताएं खेल संस्कृति को मजबूत करने और नई प्रतिभाओं को आगे लाने में अहम भूमिका निभाती हैं।

कुंदन लटवाल ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने आयोजन से जुड़े विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं आयोजकों के प्रयासों की भी सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments