12.7 C
Dehradun
Saturday, February 7, 2026


Homeउत्तराखंडअधोइवाला वाला क्षेत्र में बेरोजगारी महंगाई चौपाल एवं महिला सम्मान समारोह आयोजित...
spot_img

अधोइवाला वाला क्षेत्र में बेरोजगारी महंगाई चौपाल एवं महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र नेगी द्वारा रायपुर विधानसभा के अधोइवाला वाला क्षेत्र में बेरोजगारी महंगाई चौपाल एवं महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह मौजूद रहे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष एवं वक्ताओं ने कहा कि देश और प्रदेश में प्रचंड बेरोजगारी एवं महंगाई अपने चरम सीमा पर है जबसे प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से मातृशक्ति को महंगाई और बेरोजगारी की मार झेलनी पढ़ रही है पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं बेरोजगारी अपने चरम पर है जिससे कि अब घर चलाना बहुत मुश्किल हो गया है अगर यही हाल रहा तो आने वाले समय में स्थिति और बद से बदतर होती चली जाएगी कांग्रेस पार्टी अगर सत्ता में आती है तो वह महिलाओं के लिए विशेष योजनाओं के तहत नए एवं प्रभावी स्वयं सहायता समूह का गठन करेगी जिसमें कि अधिक से अधिक मध्यम वर्गीय एवं गरीब महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराए जा सके जिससे कि उनके घर की स्थिति में सुधार आ सके आने वाले 2022 चुनाव में पूरे प्रदेश की मातृशक्ति कांग्रेस के पक्ष में वोट कर कर इस जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेगी

 

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह जी जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस भूपेंद्र नेगी जी प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस संदीप चमोली जी प्रदेश महासचिव कमल कांत जी प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी मंजू तोमर जी पूर्व पार्षद मालती देवी जी प्रदेश प्रवक्ता युवा कांग्रेस नेहा चौहान जी जिला उपाध्यक्ष शिवम ध्यानी जी जिला प्रवक्ता अनमोल श्रीवास्तव जी महानगर महासचिव अशोक कुमार जी महिला नेत्री गीता देवी जी महिला नेत्री राजू देवी जी महिला नेत्री ममता देवी जी महानगर महासचिव संतोष भारती जी आदि मौजूद रहे



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments