32.5 C
Dehradun
Wednesday, March 11, 2026


Homeपंजाबपंजाब में टला विस चुनाव, रविदास जयंती के कारण अब 20 फरवरी...
spot_img

पंजाब में टला विस चुनाव, रविदास जयंती के कारण अब 20 फरवरी को होगा सभी सीटों पर मतदान*

पंजाब में विधानसभा चुनाव टाल दिए गए हैं. गुरु रविदास जयंती के चलते अब पंजाब में 14 फरवरी के बजाय 20 फरवरी को सभी 117 सीटों पर मतदान होगा. 25 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी. 1 फरवरी तक दावेदार नामांकन दाखिल कर सकेंगे. 16 फरवरी को श्री गुरु रविदास जी की जयंती है जिसके चलते पंजाब से लाखों श्रद्धालु गुरु के जन्मस्थान के दर्शन के लिए उत्तर प्रदेश के बनारस में जाते हैं. ऐसे में चुनाव टालने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव आयोग से अपील की थी.

*पंजाब विधानसभा चुनाव का नया शेड्यूल-*

• 25 जनवरी को शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया
• 1 फरवरी नामांकन का अंतिम दिन
• 2 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच
• 4 फरवरी नाम वापसी का अंतिम दिन
• 20 फरवरी को 117 विधानसभा सीटों पर मतदान
• 10 मार्च को मतगणना होगी



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments