20.2 C
Dehradun
Sunday, February 8, 2026


Homeउत्तराखंडभाजयुमो की एक दौड़ देश के नाम सीएम ने दी हरी झंडी
spot_img

भाजयुमो की एक दौड़ देश के नाम सीएम ने दी हरी झंडी

देहरादून :भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर द्वारा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या एवं प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के दिशनिर्देशों में युवा मोर्चा महानगर देहरादून के अध्यक्ष अंशुल चावला एवं प्रदेश उपाध्यक्ष एवं युवा मोर्चा महानगर के प्रभारी डॉ नीरज पंत के नेतृत्व में “मेरा संकल्प- एक दौड़ देश के नाम” कार्यक्रम का आयोजन पवेलियन ग्राउंड देहरादून में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक एवं क्षेत्रीय विधायक खजान दास रहे।
कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वप्रथम सभी युवाओं को 75 वे स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा द्वारा आज जो मेरा संकल्प एक दौड़ देश के नाम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया इसके लिए में युवा मोर्चा के सभी पदाधकारियों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा की आज जब में युवा मोर्चा के कार्यक्रम में आया हूं तो मुझे अपने युवा मोर्चा के कार्यकाल के दिन याद आ गए और साथ ही उन्होंने युवाओं के क्षेत्र में सरकार द्वारा अधिक से अधिक योजनाएं लाने का भी आश्वासन दिया उन्होंने कहा कि इसी महीने उत्तराखंड सरकार द्वारा युवाओं के क्षेत्र में स्वरोजगार योजना का भी आरंभ किया जाएगा।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने युवा मोर्चा द्वारा आयोजित मेरा संकल्प एक दौड़ देश के नाम कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम 75 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई शुभकामनाएं दी साथ ही उन्होंने महानगर युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारियों को सफल व सुंदर आयोजन की बधाई दी प्रदेश अध्यक्ष ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत को आजादी दिलाने वाले बलिदानों को भी याद किया और युवाओं से आग्रह किया कि हमें उन बलिदानों को हमेशा याद रखना चाहिए जिन्होंने अपने प्राणों का बलिदान देकर हमें यह आजादी दिलाई है जिसको आज हम स्वतंत्रता दिवस के रूप में मना रहे हैं।
अंत में भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर नीरज पंत ने संयुक्त रुप से कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवाओं को स्वतंत्रता दिवस की बधाई शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पधारे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक क्षेत्रीय विधायक खजान दास और कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। अंशुल चावला ने बताया आज के कार्यक्रम मेरा संकल्प एक दौड़ देश के नामकार्यक्रम में सभी युवाओं ने 5 किलोमीटर की दौड़ लगाई। और देहरादून महानगर के 15 मंडलों में भी युवा मोर्चा द्वारा आयोजित मेरा संकल्प एक दौड़ देश के नाम कार्यक्रम में युवाओं द्वारा 75 किलोमीटर की दौड़ लगाई गई ल
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट , युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह,महानगर महामंत्री रतन सिंह चौहान ,रविंद्र कटारिया प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सिद्धार्थ अगरवाल, आशीष रावत महानगर महामंत्री शंकर रावत, कुलदीप पंत, शुभम जैन मनीष रावत, तरुण जैन, मंडल अध्यक्ष आदित्य नय्यर, मंडल अध्यक्ष ऋषभ पाल, साक्षी शंकर, शुभम रावत,अक्षत जैन, आशीष शर्मा, नीरज भारती एवं समस्त महानगर पदाधिकारी एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे #YuvaSankalpYatra



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments