20.6 C
Dehradun
Tuesday, March 17, 2026


Homeउत्तराखंडगैस सिलेंडरों की पूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट पर
spot_img

गैस सिलेंडरों की पूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट पर

रिपोर्ट गौरव गुप्ता। हल्द्वानी

हल्द्वानी में घरेलू गैस सिलेंडरों की पूर्ति को लेकर लोगों के मन में भ्रांतियां फैली है, कि खाड़ी देशों में युद्ध के चलते गैस सिलेंडरों की किल्लत होगी ऐसे में जनहित से जुड़े विषय को देखते हुए डीएम नैनीताल के निर्देश पर आज एडीएम नैनीताल विवेक राय ने प्रशासन, पूर्ति विभाग, गैस एजेंसी और कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक की इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया भारत सरकार की गाइड लाइन में घरेलू गैस की पूर्ति पहली प्राथमिकता में शामिल है घरेलू गैस को भरने के लिए 25 दिन निर्धारित किया गया है।

उन्होंने जनपद वासियों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से गैस की बुकिंग और सिलेंडर लेने के लिए लाइन पर खड़ा ना हों इसके चलते सर्वर भी खराब हो सकता है, पूर्ति विभाग को भी सप्लाई में दिक्क़ते होंगी,25 दिन से पहले गैस की बुकिंग को ना करें, वही कामर्शियल सिलेंडरों को लेकर भी गाइडलाइन भारत सरकार द्वारा आई है उपलब्धता के हिसाब से कमर्शियल सिलेंडर को वितरित किया जाएगा यह भी सुनिश्चित किया जाएगा की पहले कोई भी व्यवसायिक प्रतिष्ठान कितने कमर्शियल सिलेंडर लेता था और अब कितने ले रहा है।

सिलेंडरों को ब्लैक करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, पूर्ति विभाग के अधिकारी लगातार चेकिंग करके गैस की वितरण प्रणाली को भी चेक करेंगे,बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, कुमाऊं मंडल विकास निगम के जीएम विजय नाथ शुक्ला समेत पूर्ति विभाग कई अधिकारी मौजूद थे।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments