डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के U-19 डिस्ट्रिक्ट लीग – 2023-24 में 3 लीग मैच खेलें गए जिसमें आयुष क्रिकेट एकेडमी , आर्यन छेत्री क्रिकेट एकेडमी और अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी ने अपने – अपने मैच जीते।
पहला मैच आर्यन क्रिकेट एकेडमी और आयुष क्रिकेट एकेडमी के मध्य आयुष क्रिकेट ग्राउंड 1 में खेला गया। आयुष क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता तथा बल्लेबाजी का निर्णय किया ,पहले बल्लेबाजी करते हुए आयुष क्रिकेट एकेडमी निर्धारित 36 ने ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर172 रन बनाए , जिसमें आयुष ने 56 रन, प्रिंस कुमार ने 24 रन तथा आयुष रावत ने 19 रनों का योगदान दिया। आर्यन क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी मे सार्थक सिंह ने 2 विकेट और ऋतिक दूहूंन, अव्युदय अमोली,मोहित शाह, सिद्धार्थ कांडपाल ने 1-1 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर्यन क्रिकेट एकेडमी ने 28 ओवर में 109 रन बनाकर ऑल आऊट हों गई, जिसमें अंकित ने नाबाद 37 रन और सिद्धार्थ कांडपाल ने 22 रनो का योगदान किया। आयुष क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में अमित ने 3 विकेट तथा किशनवीर, आयुष रावत ने 2 -2 विकेट प्राप्त किए। यह मैच आयुष क्रिकेट एकेडमी ने 63 रनों से जीता।
दूसरा लीग मैच आर्यन छेत्री क्रिकेट एकेडमी और दून क्रिक हब के मध्य आयुष क्रिकेट ग्रांउड 2 में खेला गया। आर्यन छेत्री क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता तथा क्षेत्ररक्षण का निर्णय किया,पहले बल्लेबाजी करते हुए दून क्रिक हब ने 17.3 ओवरों में 55 रन बनाकर ऑल ऑउट हो गई,जिसमें आदर्श ने 19 रन तथा अविरल मिश्रा ने 14 रनों का योगदान दिया। आर्यन छेत्री क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में आशीष पांडेय, विनायक बलूनी ने 3-3 विकेट , और गोविन्द सिंह रावत ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर्यन छेत्री क्रिकेट एकेडमी ने 5.5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 56 रन बनाकर जीत हासिल करी, जिसमें प्रियांशु कठैत ने नाबाद 35 रन और राव अली ख़ान ने नाबाद 13 रनो का योगदान किया। दून क्रिकेट हब की ओर से गेंदबाजी में भव्या लखेड़ा ने 1 विकेट प्राप्त किए। यह मैच आर्यन छेत्री क्रिकेट एकेडमी ने 9विकेटों से जीता।
तीसरा लीग मैच अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के मध्य देव संस्कृति क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता तथा क्षेत्ररक्षण का निर्णय किया,पहले बल्लेबाजी करते हुए महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ने 15.3 ओवरों मे 61 रन बनाकर ऑल आऊट हों गई, जिसमें प्रियांशु बिष्ट ने 23 रन तथा अंशु राहा ने 13 रनों का योगदान दिया। अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में हर्ष विक्रम, अभिनव सिंह ने 3-3 विकेट और मोइन ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी ने 10.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 63 रन बनाकर जीत हासिल करी,जिसमें विहान ने 25 रन , निमय अग्रवाल ने नाबाद 21 रन और संस्कार मलिक ने नाबाद 10 रनो का योगदान किया। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर से गेंदबाजी में पार्थ रावत ने 2 विकेट तथा हर्षवर्धन शर्म ने 1 विकेट प्राप्त किए। यह मैच अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी ने 7 विकेटों से जीता।



