21.1 C
Dehradun
Friday, February 13, 2026


Homeउत्तराखंडविधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने रिद्धि कोहली को 5 हजार रुपये देने...
spot_img

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने रिद्धि कोहली को 5 हजार रुपये देने की घोषणा की ।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने अखिल भारतीय डिजिटल बाल मेला मे ऋषिकेश की रिद्धि कोहली को तृतीय स्थान प्राप्त होने पर आज अपने कैंप कार्यालय में सम्मानित किया।साथ ही विधानसभा अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से रिद्धि कोहली को 5 हजार रुपये देने की घोषणा भी की ।

दिसंबर माह में संपन्न हुए ऑनलाइन डिजिटल बाल मेले में ऋषिकेश की रिद्धि कोहली ने प्रतिभाग किया, जिसमें देश भर के हजारों बच्चों ने विभिन्न विषयों पर आधारित अपनी कविताएं ऑनलाइन डिजिटल बाल मेला में भेजी।इस बाल मेले में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” पर आधारित ऋषिकेश की रिद्धि कोहली की कविता को अखिल भारतीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त हुआ ।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा है कि रिद्धि कोहली कविता के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखा रही है श्री अग्रवाल ने कहा है कि रिद्धि हर क्षेत्र में अग्रणी है चाहे खेल का क्षेत्र हो, साहित्य का क्षेत्र हो हर क्षेत्र में रिद्धि कोहली ने कीर्तिमान स्थापित किया है।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि ऋषिकेश की बेटियां राष्ट्रीय स्तर पर ऋषिकेश का नाम रोशन कर रही है उन्होंने अपनी ओर से शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी ।

इस अवसर पर रिद्धि कोहली के पिता राघव कोहली, माता प्रियंका कोहली, दादी श्रीमती अनीता कोहली आदि लोग उपस्थित थे l



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments