20.4 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


Homeउत्तराखंडबढ़ती महगाई के खिलाफ काग्रेंस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला फूंका
spot_img

बढ़ती महगाई के खिलाफ काग्रेंस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला फूंका

रिपोर्टर गौरव गुप्ता। लालकुआं

लालकुआं केंद्र सरकार द्वारा घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी के विरोध में आज लालकुआं में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र की मोदी सरकार पुतला दहन किया।

बताते चले कि यह नगर काग्रेंस अध्यक्ष भुवन पाडें के नेतृत्व में एकत्रित हुए कांग्रेस पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

नन्दन दुर्गापाल

इस मौके पर काग्रेंस वक्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम परिवारों के बजट को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है और रसोई गैस के दाम बढऩे से गृहिणियों की परेशानियां और बढ़ गई हैं।

शेखर जोशी

उन्होंने कहा कि महिला दिवस के अवसर पर सरकार ने देश की गृहिणियों को महंगाई का जो ‘तोहफा’ दिया है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पहले से ही बढ़ती महंगाई से लोग परेशान हैं और अब गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दाम रसोई का बजट और बिगाड़ रहे हैं। यह आम परिवारों के साथ अन्याय है।उन्होंने इसकी कड़ी निंदा और चेतावनी दी कि यदि सरकार ने दाम वापस नहीं लिए तो कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होगी। जिसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

कुंदन मेहता



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments