21.2 C
Dehradun
Friday, December 1, 2023
spot_img
Homeउत्तराखंडमेयर सुनील उनियाल गामा ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए सैनिटाइजेशन अभियान...
spot_img

मेयर सुनील उनियाल गामा ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए सैनिटाइजेशन अभियान की शुरुआत की

कोरोनावायरस से उत्पन्न हुई इन विषम परिस्थितियों में देहरादून नगर निगम में मेयर सुनील उनियाल गामा के निर्देशों पर द्वितीय चरण के द्वितीय वृहद सैनिटाइजेशन अभियान के अंतर्गत आज दिनाक 02.05.2021 को वार्ड-मालसी, विजयपुर, राजपुर, धोरणखास, दूनविहार, जाखन, सालावाला, आर्यनगर, डोभालवाला, विजय कालोनी, डी0एल0 रोड, रिस्पना, करनपुर, बकरालवाला, चुक्खुवाला, इन्द्रा कालोनी, किशन नगर, धण्टाधर कालिका, एम0के0पी0, तिलक रोड, खुडबुडा, शिावाजी मार्ग, इन्द्रेश नगर, धामावाला, झण्डा मौहल्ला, यमुना कालोनी, गोविन्दगढ़, श्रीदेवसुमन नगर, रीठामण्डी, लक्खीबाग, अधोईवाला, गुजराडा मानसिंह, डांडा लखौड एवं आमवाला तरला में 37 ट्रैक्टर/टैंकरों के माध्यम से लगभग-2.10 लाख लीटर सैनिटाईजर का छिड़काव सुनिश्चित किया गया।

प्रत्येक दिवस के भांति आज भी मेयर सुनील उनियाल गामा ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए सैनिटाइजेशन अभियान की शुरुआत की तत्पश्चात उन्होंने स्वयं विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर गतिमान सैनिटाइजेशन व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश किए की शाम 5:00 बजे तक आज के दिवस में सभी 34 वार्डों में सैनिटाइजेशन अभियान निरंतर चलेगा तथा अगर किसी भी वार्ड में सोडियम हाइपोक्लोराइट की अधिक आवश्यकता महसूस होती है तो तुरंत उपलब्धता को भी सुनिश्चित किया जाए।

द्वितीय चरण के वृहद सैनिटाइजेशन अभियान के अंतर्गत कल दिनांक 3 मई 2021 को नगर के शेष बचे हुए 31 वार्डों में नगर निगम द्वारा सैनिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाएगा।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments