15.3 C
Dehradun
Thursday, February 19, 2026


Homeउत्तराखंडहल्द्वानी में बवाल के बाद कर्फ्यू,सीएम धामी का उपद्रवियों को देखते ही...
spot_img

हल्द्वानी में बवाल के बाद कर्फ्यू,सीएम धामी का उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश

उत्तराखंड-हल्द्वानी के थाना बनभूलपुरा के पास मलिक के बगीचे में अवैध मदरसे और नमाज स्थल को तोड़ने के दौरान बवाल हुआ।जब नगर निगम की टीम जेसीबी लेकर पहुंची तो उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की।
हल्द्वानी में अवैध मस्जिद-मजार के ध्वस्त होने के बाद बवाल हुआ और इस दौरान आगजनी भी हुई।
वहीं इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है और उपद्रवियों को गोली मारने का आदेश दिया है। बिगड़ते हालात को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने हल्द्वानी में कर्फ्यू घोषित कर दिया है। और इसके साथ ही दंगा करने वालों के खिलाफ UAPA के अंतर्गत कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।वहीं सीएम धामी ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ हालात की समीक्षा की और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उत्तराखंड सरकार ने घटना के बाद इलाके में पैरामिलिट्री फोर्स बुलाई है।
इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि न्यायालय द्वारा दिए गए आदेशों के क्रम में प्रशासन की टीम अवैध अतिक्रमण को हटाने गई थी। वहां अराजक तत्वों के साथ पुलिस की झड़प हुई है। जिसमें पुलिस और प्रशासन के लोगों को चोट आई हैं। तत्काल वहां पर पुलिस और अन्य केंद्रीय बल की टुकड़ियां भेजी जा रही हैं।
सभी से शांति बनाने की अपील की जाती है।कर्फ्यू लगा दिया गया है। जिन्होंने आगजनी की है उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। अवैध मदरसे और नमाज स्थल को तोड़ने के दौरान हुआ बवाल।
बता दें कि थाना बनभूलपुरा के पास मलिक के बगीचे में अवैध मदरसे और नमाज स्थल को तोड़ने के दौरान बवाल हुआ।जब नगर निगम की टीम जेसीबी लेकर पहुंची तो इसी दौरान वहां मौजूद उपद्रवियों ने प्रशासन,पुलिस और पत्रकारों के ऊपर पत्थर बाजी की।जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए। उपद्रवियों ने पुलिस,नगर निगम और पत्रकारों की गाड़ियों में भी आग लगाई।
प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।
हल्दवानी के डीसीपी अभिनव कुमार ने इस मामले को लेकर कहा कुछ अराजक तत्वों द्वारा वहां पर पथराव किया गया। सूचना के अनुसार अराजक तत्वों ने फायरिंग भी की और अतिरिक्त फोर्स भी लगा दी गई है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं आई है। हमारे पास सारी फुटेज है। इस मामले को राज्य सरकार द्वारा काफी गंभीरता से लिया गया है। वहीं आने वाले समय में उपद्रवियों को चिन्हित किया जाएगा और कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बता दें पहले भी इस इलाके में लगभग 4000 से ज्यादा मकान तोड़े जाने थे। जिसकी याचिका सुप्रीम कोर्ट में चल रही है। इस इलाके में पहले भी इस तरह का माहौल बन चुका है। फिलहाल पुलिस ने इस पूरे क्षेत्र में कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी है।

Previous article
उत्तराखण्ड में मूल निवास और मजबूत भू कानून की माँग को लेकर हो रहा आंदोलन अब टिहरी भी पहुँच गया है । आगामी 11 फरवरी को नई टिहरी में प्रस्तावित मूल निवास स्वाभिमान रैली में प्रदेश भर से लोगो की आने की संभावना है । मूल निवास भू कानून समन्वय सँघर्ष समिति के सह संयोजक लू शुन टोडरिया एवं समिति के सदस्य देवेंद्र नौडियाल मोनू ने कहा है कि मूल निवास स्वाभिमान आंदोलन अब उत्तराखण्ड आन्दोलन की तर्ज़ पर आगे बढ़ रहा है । टिहरी क्रांतिकारियों की धरती है,श्रीदेव सुमन की इस धरती से अब पुनः मूल निवासियों के अधिकारों के आंदोलन का बिगुल बजेगा जो पूरे उत्तराखण्ड के कोने कोने तक पहुंचेगा । पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नई टिहरी पीजी कॉलेज गंगा भगत नेगी, समिति के टिहरी संयोजक भरत भूषण गोदियाल, सदस्य अमित पंत कहा है कि इस राज्य में मूल निवासियों के अधिकारों पर हो रहा कुठाराघात बिल्कुल बर्दाश्त नही किया जाएगा और टिहरी में होने वाली रैली बता देगी की उत्तराखण्ड की जनता अब अपने अधिकारों को लेकर एकजुट हो रही है । समाजसेवी राकेश राणा,पूर्व छात्रसंघ महासचिव नई टिहरी पीजी कॉलेज पर्वत कुमाई ने कहा की राज्य आंदोलन से ही उत्तराखण्ड के जल जंगल जमीनों पर मूल निवासियों के अधिकारों की बात होती थी, परंतु यह इस राज्य का दुर्भाग्य रहा कि राज्य बनने के 23 साल बाद भी राज्य का मूल निवासी अपने ही राज्य में दूसरे दर्जे का नागरिक बनकर रह गया । राज्य आंदोलनकारी विक्रम बिष्ट एवं समिति के सदस्य विपिन पँवार ने कहा देहरादून हल्द्वानी भिकियासैंण बागेश्वर में हुए विशाल प्रदर्शन यह बताने को काफी है कि उत्तराखण्ड राज्य का मूल निवासी अपने अधिकारों को लेकर कितना सजग हो चुका है और जब तक वह अपने अधिकारों को लेगा नही तब वह किसी भी हालत में चुप नही बैठेंगे ।
Next article


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments