14.8 C
Dehradun
Thursday, February 19, 2026


Homeउत्तराखंडअधिशासी अभियंता कार्यालय घेराव कर क्षेत्र में पेयजल के समस्या के शीघ्र...
spot_img

अधिशासी अभियंता कार्यालय घेराव कर क्षेत्र में पेयजल के समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की

पेयजल समस्या का शीघ्र हो समाधान आज चंद्र बनी वार्ड के अंतर्गत भूतों वाला धारा वाली गोल मार्केट पटिटयोवाला आदि क्षेत्रों में पेयजल की समस्या को लेकर क्षेत्रीय पार्षद सुखबीर बुटोला के निर्देशन में जल निगम विश्व बैंक शाखा अधिशासी अभियंता कार्यालय घेराव कर क्षेत्र में पेयजल के समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की गई इस अवसर पर अधिशासी अभियंता हुसैन जी जल निगम के सहायक अभियंता अनंत भदोला ने बताया कि हरभज वाला से वन भूमि के अंतर्गत से पाइपलाइन चंद्रबनी ओवरहेड टैंक आनी है जिस पर वन विभाग के डीएफओ द्वारा अड़चन लगाई गई है जिस कारण से पेयजल आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हुई है जबकि भारत सरकार और उत्तराखंड सरकार से वन भूमि से पेयजल योजना पाइप लाइन डालने हेतु अनुमति दी जा चुकी है जिसके बाद सभी भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा निर्णय लिया गया कि अगर 3 दिन के अंदर डीएफओ द्वारा बाधा को दूर नहीं किया जाता तो जल्दी ही भारतीय जनता पार्टी डीएफओ देहरादून का घेराव करेंगे क्षेत्रवासियों द्वारा पटिटयोवाला स्थित नलकूप को भी जल्द से जल्द शुरू करने की मांग की गई इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रामपाल राठौर पनिता देवी जोगेंद्र सिंह संतोष देवी रूक्मणी अनिता लक्ष्मी देवी शांति देवी आदि महिला उपस्थित थी



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments