23.7 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


Homeउत्तराखंडगौला रेंज में वन विभाग की सघन चेकिंग, अवैध उपखनिज परिवहन में...
spot_img

गौला रेंज में वन विभाग की सघन चेकिंग, अवैध उपखनिज परिवहन में ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

रिपोर्ट गौरव गुप्ता।

प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वनप्रभाग के निर्देशन में कार्यवाही

आज 09-03-2026 को तराई पूर्वी वन प्रभाग के अंतर्गत उपप्रभागीय वनाधिकारी (गौला) द्वारा गौला रेंज अंतर्गत देवरामपुर खनन गेट क्षेत्र का औचक निरीक्षण एवं सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में खनन गतिविधियों एवं खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की गहन जांच की गई।

अभियान के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को संदिग्ध अवस्था में उपखनिज परिवहन करते हुए पकड़ा गया। जांच में वाहन के पास वैध प्रपत्र उपलब्ध न होने पर ट्रैक्टर पंजीकरण संख्या Uk04AR 6122 को अपनी अभिरक्षा में लेकर डौली रेंज परिसर पर सुरक्षित खड़ा कर दिया गया।

उक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से उपखनिज का परिवहन पाए जाने पर वाहन को सीज करते हुए भारतीय वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है ।

उपप्रभागीय वनाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के निर्देशों के क्रम में समय-समय पर औचक निरीक्षण एवं सघन चेकिंग अभियान संचालित किए जाते रहेंगे।क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध खनन अथवा अवैध खनिज परिवहन किसी भी स्थिति में होने न दिया जाए।

प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के निर्देशों के क्रम में समय-समय पर औचक निरीक्षण एवं सघन चेकिंग अभियान संचालित किए जाते रहेंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि वन विभाग द्वारा अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध निरंतर निगरानी रखी जा रही है तथा ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

उक्त निरीक्षण एवं चेकिंग अभियान के दौरान उपप्रभाग्य वन अधिकारी गौला ए के जोशी एवंवन क्षेत्राधिकारी एसओजी नवीन सिंह रैकवाल, दिनेश चंद्र पंत वन दरोगा, प्रकाश चंद्र तिवारी वन दरोगा, चंदन बेदी वाहन चालक,टीम तथा अन्य विभागीय वनकर्मी भी उपस्थित रहे।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments