Homeउत्तराखंडपूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज बालावाला में बैठक ली।
spot_img

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज बालावाला में बैठक ली।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा देवभूमि उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे जहां वो विभिन्न स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित करेंगे तथा डोर टू डोर प्रचार भी करेंगे, इसी क्रम में वो डोईवाला के बालावाला में भी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा की तैयारियों के निमित्त पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज बालावाला में बैठक ली। बैठक में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता गण, सभी पार्षद गण उपस्थित रहे। पूर्व मुख्यमंत्री जी ने सभी से कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था बनाने के लिए कहा। उन्होंने सभी से कहा कि चुनाव आयोग की गाइडलाइन्स का पूरी तरह से पालन हो यह हम सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी का उत्साहवर्धन किया और कहा कि जिस प्रकार से भारी बारिश में भी कार्यकर्ता डोर टू डोर जनसम्पर्क कर रहे हैं वह बेहद सराहनीय है।

 

बैठक में प्रदेश मंत्री भाजपा आदित्य चौहान, वरिष्ठ कार्यकर्ता अजय पाल सिंह रावत रौशन लाल थपलियाल, मंडल अध्यक्ष अशोक राज पँवार, मंडल महामंत्री संतोष सती, राजपाल सिंह रावत, पूरण सिंह नेगी,पुष्पा बड़थ्वाल, हर्षमणि बिजल्वाण, पार्षद रवि गुसाईं, स्वाति डोभाल,अजयिता पंवार, विनोद कुमार आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments