20.1 C
Dehradun
Wednesday, March 11, 2026


Homeउत्तराखंडउत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बच्ची सिंह रावत का निधन
spot_img

उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बच्ची सिंह रावत का निधन

उत्तराखंड भाजपा के लिए दुखद खबर है, उत्तराखंड भाजपा के साथ उत्तराखंड के लिए भी इसे दुखद खबर माना जा सकता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री, उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, 4 बार के लोकसभा सांसद और दो बार विधायक रहे बच्ची सिंह रावत का निधन हो गया है, ऋषिकेश एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली है। बच्ची सिंह रावत के निधन से उत्तराखंड भाजपा में शोक की लहर।मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वरिष्ठ राजनेता और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री श्री बच्ची सिंह रावत जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों मेें स्थान दें, और शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करे। वही नैनीताल लोकसभा सीट से सांसद और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बच्ची सिंह रावत के निधन पर श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए इसे उत्तराखंड भाजपा के लिए अपूर्ण क्षति बताया है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments