10.5 C
Dehradun
Sunday, February 1, 2026


Homeउत्तराखंडदिल्ली में हुआ यंग उत्तराखण्ड सिने अवार्ड्स 2022 का भव्य आयोजन
spot_img

दिल्ली में हुआ यंग उत्तराखण्ड सिने अवार्ड्स 2022 का भव्य आयोजन

उत्तराखण्ड सिनेमा एवं संगीत जगत के सबसे बड़े अवार्ड शो यंग उत्तराखण्ड सिने अवार्ड्स 2022 का दिल्ली के केदारनाथ साहनी ऑडिटोरियम में भव्य आयोजन किया गया, जिसमें उत्तराखण्ड के लोक कलाकारों सहित बॉलीवुड के कई जानीमानी हस्तियों ने भी शिरकत की । इस अवार्ड शो में कॉरपोरेट जगत एवं समाज के कई प्रतिष्ठित लोगों ने अपनी उपस्तिथि दर्ज कर उत्तराखण्ड के लोक-कलाकारों का प्रोत्साहन किया। कार्यक्रम की शुरुआत कोरोनाकाल में दिवगंत हुए लोककलाकारों को श्रद्धांजलि देते हुए की गई। आपको बता दें कि यंग उत्तराखण्ड सिने अवार्ड्स उत्तराखण्ड का एक प्रतिष्ठित अवार्ड शो है जिसका इंतजार उत्तराखण्ड के हर एक लोककलाकार को बेसब्री से रहता है । यंग उत्तराखण्ड संस्था पिछले 9 सालों से इसका आयोजन करती आ रही है और इस बार ये 10वां आयोजन है । दुनिया भर में बसे उत्तराखण्ड वासी-प्रवासियों में अपनी बढ़ती लोकप्रियता के साथ, यूका अवार्ड्स आज न केवल अपनी विशिष्ट पहिचान बनाये हुए है, बल्कि यह अपने आप में एक ऐसा मंच है, जिस पर पहुँचना हर एक उत्तराखंडी लोककलाकार का सपना रहता है।

 

 

दिल्ली के केदारनाथ साहनी सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के कलाकारों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया ।

 

कुमाऊँ के प्रसिद्ध लोकगायक प्रहलाद मेहरा की टीम ने ऐजा मेरा दानपुरा गीत पर अपनी प्रस्तुति दी…..वहीं दूसरी ओर अमित खरे और मेघा चंद्रा की जोड़ी ने “भामा मेरी”,  दर्शन फर्स्वाण ने “झुमकयाली”, खुशी जोशी-नीरज चुफाल ने “अंग्रेज आयो टेक्सी में”, सृष्टि भंडारी ने “दैणा होंया खोली का गणेश”, वॉइस ऑफ इंडिया फेम नेहा खंक्रियाल ने “पुराने गीतों के फ्यूजन” और सीधे पहाड़ से फेम गौरव मलकोटी ने अपने अनोखे अंदाज में रैप प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

उत्तराखंडी लोक-कलाकारों के सम्मान समारोह के रूप में आयोजित 2019, 2020 एवम 2021 में उत्तराखंडी सिनेमा-संगीत के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कलाकारों को विभिन्न श्रेणियों में अवार्ड ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

 

यंग उत्तराखण्ड 2022 के विजेता

 

सर्वश्रेष्ठ गीतकार के विजेता – प्रहलाद मेहरा

सर्वश्रेष्ठ संगीतकार के विजेता – ईशान डोभाल एवम गुंजन डंगवाल

सर्वश्रेष्ठ गायक के विजेता – प्रहलाद मेहरा

सर्वश्रेष्ठ गायिका की विजेता – करिश्मा शाह

सर्वश्रेष्ठ गीत निर्देशक के विजेता – गोविंद नेगी

सर्वश्रेष्ठ रिक्रिएशन गीत – हिट मधुली

सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन हाउस के विजेता – चांदनी एंटरप्राइज

सर्वश्रेष्ठ शार्ट फ़िल्म – बोल दिया उमां

 

इसके अलावा उत्तराखण्ड की प्रसिद्ध लोक गायिका वीना तिवारी जी को गोपाल बाबू गोस्वामी लीजेंडरी सिंगर अवार्ड से तथा प्रसिद्ध अभिनेता, लेखक एवं संस्कृतिकर्मी बृज मोहन शर्मा वेदवाल जी को यंग उत्तराखण्ड लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

 

 

इस समारोह में उत्तराखण्ड एवम अन्य क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां श्री नरेन्द्र सिंह नेगी, सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद जी , पंकज कुमार सिंह, सयुंक्त सचिव, शहरी कार्य मंत्रालय, मंगेश घिल्डियाल, आदि मौजूद रहे।

2012 बैच के आईएएस अफसर मंगेश घिल्डियाल जी जो उत्तराखंड के लोकप्रिय IAS ऑफ़ ऑफ़िसर में से हैं और वर्तमान में प्रधानमंत्री कार्यालय में हैं ने गढ़रत्न श्री नरेन्द्र सिंह जी की उपस्तिथि में अपनी आवाज में गढ़वाली गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया ।

 

यंग उत्तराखण्ड के अध्यक्ष विवेक पटवाल ने सभी कलाकारों, आयोजकों, दर्शकों और इस कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने वाले अपने सभी टीम सदस्यों एवम अन्य कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments