28.9 C
Dehradun
Saturday, April 11, 2026


Homeउत्तराखंडपर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बजट: महाराज
spot_img

पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बजट: महाराज

देहरादून/ गैरसैंण।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि उत्तराखंड के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा सत्र में राज्यपाल का अभिभाषण राज्य सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और भावी विकास योजनाओं का दस्तावेज है।

सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन में जो भारी भरकम 111703.21 का बजट पेश किया। वह पिछले बजट की तुलना में 11.41 फीसदी अधिक है। यह बजट लोक कल्याणकारी और पर्यटन को बढ़ावा देने वाला बजट है।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि यह बजट सरकार की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं के साथ साथ राज्य के समग्र विकास, रोजगार सृजन, पर्यटन विस्तार, महिला सशक्तिकरण और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के अलावा रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के की दिशा में महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम है। यह बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन “सशक्त और समृद्ध उत्तराखंड” के साथ ही विकसित उत्तराखंड की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि यह बजट चारधाम यात्रा, शीतकालीन पर्यटन को विकसित करने, समावेशी विकास, आत्मनिर्भरता, नई सोच, तीव्र विकास, उन्नत गांव और शहर, लोक सहभागिता, आर्थिक शक्ति और न्यायपूर्ण व्यवस्था का आधार है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments