28.2 C
Dehradun
Monday, April 6, 2026


Homeउत्तराखंडकेदारनाथ बद्रीनाथ मन्दिर समिति ने 2016 में स्वयं रावल की संस्तुति पर...
spot_img

केदारनाथ बद्रीनाथ मन्दिर समिति ने 2016 में स्वयं रावल की संस्तुति पर वीरेश्वर पुजारी के रुप में हुई थी ईश्वर लिंग की नियुक्ति

हरीश चन्द्र ऊखीमठ

ख़बर है केदारनाथ धाम से आपको बता दें कि केदारनाथ बद्रीनाथ मन्दिर समिति में ईश्वर लिंग प्रकरण का मामला सामने आने पर बता दें कि ईश्वर लिंग की नियुक्ति वर्ष 2016 में स्वयं केदारनाथ के रावल जगतगुरु भीमाशंकर लिंग महाराज की संस्तुति पर वीरेश्वर पुजारी के रुप में हुई थी।

मिली सूचना के अनुसार बता दें कि सात जुलाई 2024 को केदारनाथ रावल जगद्गुरु भीमाशंकर लिंग महाराज ने समिति को पत्र लिखकर ईश्वर लिंग को हटाने और उनकी जगह शांत लिंग को नियुक्त करने का प्रस्ताव भेजा जबकि केदारनाथ बद्रीनाथ मन्दिर समिति ने पाया कि ईश्वर लिंग ने कोविडकाल में निष्ठा पूर्वक अपनी सेवाएं दी हैं और कोरोना जैसी महामारी में भी अपने जीवन को धर्म के प्रति समर्पित करते हुए, पूर्ण निष्ठा से सेवा दी।

ऐसे में बीते 10 मार्च को बोर्ड बैठक में केदारनाथ बद्रीनाथ मन्दिर समिति के रावल के विरोध को दरकिनार करते हुए ईश्वर लिंग को रिक्त पुजारी के पद पर स्थायी नियुक्त प्रदान करने का संकल्प पारित किया गया है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments