31.9 C
Dehradun
Monday, April 13, 2026


Homeउत्तराखंडलालकुआं में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 116 वाहनों के चालान, 5...
spot_img

लालकुआं में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 116 वाहनों के चालान, 5 सीज, 3.30 लाख का जुर्माना

लालकुआं में परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई, 116 वाहनों के चालान, 5 सीज — 3.30 लाख का जुर्माना लगाया।

लालकुआं। जिलाधिकारी के आदेश और संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) के निर्देश पर लालकुआं क्षेत्र में परिवहन विभाग ने ओवरलोडिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 116 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 5 वाहनों को सीज किया गया। अभियान के तहत तीन लाख तीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

गौला नदी से लालकुआं गेट पर खनिज निकासी के दौरान ओवरलोडिंग की मिल रही शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई। बरेली रोड और रामपुर रोड पर विशेष रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
यह अभियान एआरटीओ (प्रवर्तन) जितेंद्र सांगवान के नेतृत्व में चलाया गया। उनके साथ परिवहन कर अधिकारी अनुभा आर्य, परिवहन कर अधिकारी अपराजिता पांडेय, परिवहन उपनिरीक्षक आरसी पवार, गिरीश कांडपाल और नंदन सहित अन्य अधिकारियों और टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग की।

इस दौरान एआरटीओ जितेंद्र सांगवान ने वन विकास निगम की चौकी का निरीक्षण कर वहां तैनात कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में निर्धारित क्षमता से अधिक खनिज माल का लदान न किया जाए। उन्होंने चौकी के रिकॉर्ड की भी जांच की।

अन्य टीमों ने यात्री वाहनों की भी चेकिंग की, जिसमें ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।
आरटीओ (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) हल्द्वानी संभाग अरविंद पांडेय ने सभी टीमों को निर्देश दिए हैं कि ओवरलोडिंग करने वाले मालवाहन, डंपर, ट्रैक्टर-ट्रॉली और अनधिकृत रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रखी जाए।
परिवहन विभाग के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments