15.3 C
Dehradun
Wednesday, February 18, 2026


Homeउत्तराखंडभारतीय जनता युवा मोर्चा शहीद दुर्गा मल्ल मंडल द्वारा धन्यवाद रैली का...
spot_img

भारतीय जनता युवा मोर्चा शहीद दुर्गा मल्ल मंडल द्वारा धन्यवाद रैली का फ्लैग ऑफ मंत्री गणेश जोशी ने किया

आज दिनांक 23 फरवरी 2023 को नकल विरोधी कानून लागू होने पर लगातार युवा मोर्चा के द्वारा प्रत्येक मंडलों मैं बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है आज शहीद दुर्गामल मंडल मैं भी बाइक रैली आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री  गणेश जोशी  ने संबोधित करते हुए कहां की उत्तराखंड में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  के निर्देश पर नकल माफियाओं के खिलाफ एक्शन लगातार जारी है हमने पिछले कुछ महीनों में नकल माफियाओं के खिलाफ 60 से ज्यादा लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है यह सरकार भ्रष्टाचार मुक्त सरकार है  मुख्यमंत्री  की युवाओं के प्रति नियत साफ है स्पष्ट है प्रदेश में अब नकल माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई और भी सख्त तरीके से की जाएगी।

भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष  सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल  ने भी युवाओं को संदेश देते हुए कहा  पुष्कर सिंह धामी   सरकार के मुकाबले कुछ पुरानी सरकारों के कार्यकाल पर नजर डाली जाए तो उनमें बस हिला-हवाली नजर आती थी लेकिन धामी जी ने अब तक की कार्रवाई में अपना मंतव्य स्पष्ट कर दिया है  मुख्यमंत्री  बार-बार मंचो से कह चुके हैं प्रदेश में नकल माफियाओं के दीमत का अंत तभी संभव है जब इसे जड़ से खत्म किया जाएगा।

युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी  ने भी मुख्यमंत्री  का धन्यवाद दिया। युवा मोर्चा के अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट  ने भी लगातार मंडलों में बाइक रैली के दौरान  मुख्यमंत्री  का धन्यवाद ज्ञापन कर रहे हैं महानगर युवा मोर्चा के प्रभारी श्री संकेत नौटियाल  ने मंच संचालन करते हुए इस कानून के संबंध में  मुख्यमंत्री  को धन्यवाद ज्ञापित किया।
तत्पश्चात बाइक रैली को रवानगी देते हुए युवाओं में जोश देखते हुए रैली डाकरा हवा घर से डाकरा बाजार गढ़ी कैंट बाजार होते हुए चारों ओर घूमते हुए वापस डाका हवा घर समाप्त हुई रैली में उपस्थित शहीद दुर्गा मल मंडल के युवा मोर्चा के अध्यक्ष गौरव डंगवाल आकाश कुमार अरुण  आयुष रावत सचिन कुमार आकाश सचिन विवेक अंशुल आर्यन प्रतीक राजेश बडोनी,आशीष शर्मा, ,श्याम सुंदर चौहान, रणजीत सेमवाल, सूरज चंद, अक्षत जैन, हारून अंसारी, मनीष पाल, विपिन खण्डूड़ी, प्रदीप कुमार, ऑरनॉल्ड आदि उपस्थित रहे

 



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments