बैसाखी पर्व के पावन पर्व पर कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने माँ गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने प्रदेश वासियों को पर्व पर शुभकामनाएं दी।
गुरुवार को गंगा में सुबह स्नान ध्यान कर अग्रवाल ने दान किया। उन्होंने कहा कि बैसाखी परिश्रम के प्रतिफल के साथ ही हर्ष और उल्लास का पर्व है। यह उत्साह व भाईचारे का भी त्यौहार है। नई फसल के कटने से जुड़ा यह पर्व हमारी सांस्कृतिक परम्पराओं, लोक आस्था एवं समृद्धि का भी प्रतीक है। इस पावन पर्व पर अग्रवाल ने प्रदेशवासियों की सुख और समृद्धि की कामना की।



