11.3 C
Dehradun
Monday, December 1, 2025


Homeउत्तराखंडमहाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने परिवार संग...
spot_img

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने परिवार संग टपकेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक

देहरादून, 18 फरवरी। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर परिवार समेत टपकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने देश एवं प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कमाना भी की।

मंत्री जोशी ने कहा महाशिवरात्रि का त्यौहार श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया जाता है। शिवभक्तों के लिए महाशिवरात्रि का दिन विशेष महत्व रखता है। इस दिन शरीर में आध्यात्मिक और प्राकृतिक ऊर्जा का विशेष लाभकारी भी प्रवाह होता है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री की पत्नी निर्मला जोशी, भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, सिकंदर सिंह, महंत कृष्णगिरी जी महाराज उपस्थित रहे।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments